Rewa News: रीवा में ओवरटेक चेक करते समय ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत

समान थाने की पुलिस स्पॉट में पहुंची, दो बच्चों का चल रहा उपचार

 | 
Rewa

रीवा। मोटर साइकिल में सवार होकर मेले से वापस लौट रहा परिवार ट्रेलर चालक की लापरवाही का शिकार हो गया। ओवरटेक करते समय मोटरसाइकिल ट्रेलर की चपेट में आ गई जिसकी वजह से उसमें सवार दो बच्चे सहित चार लोग गिर गए और बुरी तरह जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस स्पॉट में पहुंच गई और घायलों को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल लेकर आई। अस्पताल में महिला की मौत हो गई जबकि एक बच्ची को भी काफी चोट आई है जिसका इलाज अभी अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।


बताया गया कि बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार महिला की मौत हो गई। मोनू कोरी पति बाबूलाल कोरी 38 साल निवासी पांती थाना गुढ़ बीती शाम अपने भतीजे लवलेश कोरी के साथ बाइक में सवार होकर बेटी नित्या और बेटे ओम के साथ मेला गई हुई थी। डढेश्वरनाथ मंदिर में लगे मेले में शामिल होने के बाद वे वापस लौट कर अपने घर आ रहे थे।

मोटर साइकिल उनका भतीजा चल रहा था। शाम को सभी लोग रतहरा रिंग रोड में आए तो एक बेकाबू ट्रेलरका काफी तेजी से निकला और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मार दी जिसकी वजह से चारों लोग बाइक सहित गिर गए। 


बताया गया कि हादसे में महिला और एक बच्ची को काफी ज्यादा चोट आई थी जबकि भतीजा और बेटा आंशिक रूप से जख्मी हुए थे। तघटना के तुरंत बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से भागने में कामयाब हो गया। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस स्पॉट में पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए एसजीएमएच लेकर आई।

Rewa

काफी ज्यादा चोट होने की वजह से महिला की मौत हो गई। दो बच्चे भी दुर्घटना में जख्मी हुए हैं जिसमें एक बच्ची को काफी चोट होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम उपरांत लाश परिजनों को सौंप दिया है। 


टीआई विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती शाम ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी थी जिसमें महिला की मौत हो गई है। घटना को विवेचना में लिया गया है। आरोपी चालक की सरगर्मी से तलाश चल रही है।


ऑटो पलटने से जख्मी महिला की मौत
गत दिवस ऑटो पलटने से बुरी तरह जख्मी हुई एक महिला की बीती रात अस्पताल में मौत हो गई है। बताया गया कि देवकली गुप्ता पति राजकुमार 60 वर्ष निवासी बरहटा थाना मऊगंज गत दिवस अन्य लोगों के साथ आटो में सवार होकर जा रही थी। ग्राम भाटी मोड़ थाना मऊगंज में पहुंचने पर आटो की रफ्तार तेज हेाने की वजह से वह बेकाबू होकर पलट गया।

उसमें सवा कई लोग जख्मी हो गए थे जिसमें महिला को काफी ज्यादा चोट होने की वजह से एसजीएमएच में रेफर किया गया था। यहां भर्ती महिला की बीती रात मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम लाश घर वालों को सौंप दिया है।