Rewa News: गांव गई थी महिला, सूने घर से पन्द्रह लाख के जेवर व कैश चोरी

रीवा के चोरहटा थाने में लिखाई गई घटना की रिपोर्ट, पुलिस ने जांच में लिया

 | 
Rewa

रीवा। सूने घर में अज्ञात चोरों ने घटना की है। महिला घर में ताला बंद करके चली गई थी और उनके घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने घटना की है। रात में चोर घर में घुसे और ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर सहित कैश लेकर भागने में कामयाब हो गए। सुबह आसपास के लोगों को जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। घटनाकारित करने वाले आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से पतासाजी करने में लगी हुई है। 


बताया गया है कि सूने घर से चेारों ने लाखों रुपए का माल पार कर दिया। क्षमा शर्मा पति धमेन्द्र 30 साल निवासी करहिया थाना चोरहटा गत दिवस अपने गांव छिबौरा चली गई थी। उनके घर में ताला बंद था तभी बीती रात अज्ञात चोरों ने घटना की है। रात में चोरों ने ताला तोड़ा और अंदर कमरों में घुसकर अलमारी तोड़ने में कामयाब हो गए। 


अलमारी में करीब पन्द्रह लाख रुपए कीमत के आभूषण और 50 हजार रुपए कैश रखा थ ाजिसको लेकर आरोपी भागने में कामयाब हो गए। रात में कोई भी घटना के बारे में नहीं जान पाया। आज सुबह आसपास के लोगों ने उनके घर का ताला टूटा देखा और उनको सूचना दी। उन्होंने गांव से रीवा आकर चेक किया तो उनके घर से सारा सामान गायब हो चुका था। 


बताया गया है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। पुलिस ने टेक्टिनकल टीम को भी बुलाया जिसने भी स्पॉट का मुआयना किया। चोरी करने वाले आरोपी कौन थे इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है।


घर में लगा था सीसीटीवी कैमरा, कैद हुए आरोपी
जिस घर में चोरी की घटना हुई है उसमें सीसीटीवी कैमरा भी लगा था।उस कैमरे में पूरी घटना रिकार्ड हुई है। दो बदमाश आए है जो पहले मेन गेट का ताला तोड़े है। उसके बाद आरोपियों ने अंदर कमरों के ताले तोड़े और उनमें रखा सामान लेकर भागने में कामयाब हो गए। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने जांच के लिए जब्त किया है। फुटेज में जो दो आरोपी नजर आ रहे है उनकी सरगर्मी से पतासाजी करने में पुलिस लगी हुई है। 


इनका कहना है-
एक सूने घर में चोरी की घटना हुई है। महिला अपने गांव चली गई थी और बीती रात उनके सूने घर में दो अज्ञात बदमाशों ने घटनाकारित की है। अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर उनकी सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है।
-पवन शुक्ला, टीआई चोरहटा