Rewa News: रीवा में घर के अंदर युवक को नकाबपोश बदमाश ने मारी गोली, हालत गंभीर

ताला थाना क्षेत्र की घटना, युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

 | 
Rewa

रीवा। बीती रात किसी अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने युवक को गोली मार दी। आरोपी ने पहले घर का दरवाजा खटखटाया और जब वह बाहर निकला तो उसको गोली मारकर भाग गया। घटना से युवक बुरी तरह जख्मी हो गया था। आनन-फानन में घर वाले उसको उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों की देखरेख में युवक उपचर चल रहा है। 


बताया गया है कि घर के अंदर युवक को आरोपी ने गोली मार दी। अभिषेक दाहिया निवासी खजुरीताल थाना ताला जिला मैहर बीती रात अपने घर में था। रात करीब 11 बजे उसके घर में कोई अज्ञात बदमाश अपने चेहरे को गमछे से ढककर आया। उसने युवक के घर का दरवाजा खुटखटाया। 


जब युवक ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने उस पर पिस्टल से गोली चला दी जिसकी वजह से वह जख्मी हो गया। गोली चलने से पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई। घर वाले दौड़े तो युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा था। आनन-फानन में घर वाले उसको उपचार हेतु सीएससी लेकर आए। काफी ज्यादा हालत खराब होने पर उसे एसजीएमएच हेतु रेफर कर दिया गया। 


बताया गया है कि देर रात डेढ़ बजे युवक को उपचार हेतु एसजीएमएच लाया गया है। वहीं घटनाकारित करने वाला आरोपी भागने में कामयाब हो गया था जिसकी पुलिस सरगर्मी से पतासाजी करने में लगी हुई है। आरोपी ने किस विवाद में गोली चलाई है इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है।


अस्पताल में ऑपरेशन करके निकाली गई गोली
जिस जख्मी युवक को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया था उसका आज सुबह अस्पताल में ऑपरेशन हुआ है। अस्पताल में डाक्टरों की टीम ने ऑपरेशन की तैयारी की और एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद युवक के शरीर से गोली निकालकर उसकी जान बचाई गई है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टर जल्द उसके स्वस्थ्य होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।


इनका कहना है-
एक युवक को गोली लगी थी जिसको रात में उपचार हेतु अस्पताल लाया गया था। उसके शरीर के अंदर गोली धंसी हुई थी जिसका ऑपरेशन किया गया और उसके शरीर से गोली निकाल ली गई है। उसकी हालत अब सामान्य है और जल्द उसके स्वस्थ्य होने की उम्मीद है।
-डॉ. आशय द्विवेदी, सर्जन एसजीएमएच