Rewa News: रीवा में महाशिवरात्रि के दिन निकलेगी भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात, पचमठा आश्रम में होगा शिव-पार्वती विवाह

तैयारी बैठक में आयोजन से जुड़ी बातों पर हुआ मंथन, ऐतिहासिक होगा आयोजन 

 | 
Rewa

रीवा। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की भव्य बरात व्यंकट रोड़ रीवा स्थित बैजू धर्मशाला के प्रांगण से 26 फरवरी गुरूवार को प्रात: काल 9 बजे निकाली जावेगी। भोलेनाथ की बरात बैजू धर्मशाला से प्रारंभ होकर खन्ना चौराहा, व्यंकट रोड़, स्टेच्यू चौराहा, सांई मंदिर, चक्रधर सिटी,रसिया मोहल्ला, शिल्पी प्लाजा बी-ब्लाक से होते हुए स्वागत भवन, प्रकाश चौराहा, स्टेच्यू चौराहा, सिन्धी चौराहा, फोर्ट रोड़ होते हुए एसके स्कूल के पास से मुड़कर श्रमकल्याण केन्द्र के पास स्थित पचमठा आश्रम पहुॅचेगी जहां शिव-पार्वती का विवाह विधि विधान के साथ सम्पन्न होगा।


बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि महाशिवरात्रि के दिन पचमठा आश्रम में दोपहर 1 बजे से सांयकाल 6 तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विशाल भण्डारा का आयोजन किया जावेगा। साथ ही 25 फरवरी को पंचमठ आश्रम में प्रात:काल 9 बजे  से अखण्ड मानस पाठ का आयोजन किया जावेगा।


 उक्त कार्यक्रम के भव्यता प्रदान करने के लिए शिवबरात आयोजन एवं जनकल्याण समिति की बैठक 19 फरवरी को व्यंकट रोड रीवा स्थित रीवा मार्केट में सांयकाल 7:30 बजे पंचमठ आश्रम के प्रमुख  विजयशंकर ब्रह्मचारी के मुख्य आतिथ्य में तथा समिति के अध्यक्ष मनीष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों केे पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन एड. सुनील अग्रवाल ने किया।


 बैठक में समिति के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि -भगवान भोलेनाथ की बरात में  धर्म ध्वजा, शहनाई, नगड़िया, घोड़ा, बग्घी, झंकार धमाल, भोलेनाथ की पालकी, राधाकृष्ण की रासलीला की झांकी, मॉ काली की झांकी, कृष्ण सुदामा की झांकी, राजस्थानी फोक डांस, गरबा नृत्य, अघोरी नृत्य, के साथ चलित आर्केष्ट्रा मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगी। भगवान भोलेनाथ की बरात का 108 स्थानों पर शिव बरात केमार्ग में श्रद्धालुओं  द्वारा स्वागत किया जावेगा। 


बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भगवान भोलेनाथ की बरात में अधिक से अधिक सख्या में शामिल तथा पचमठा आश्रम पहुॅचकर भण्डारा प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया। बैठक में सम्पूर्ण कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन के उप-समितियों गठन कर पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौपें गये है। 

Rewa


बैठक में मुख्य रूप से प्रतीक मिश्रा, सुशील वर्मा, संजय श्रीवास्तव, ओम प्रकाश मिश्रा गुरू, विनोद गुप्ता, सुरेश विश्नोई, राजेन्द्र निगम, प्रतीक पाण्डेय रमाकांत पुरवार, सुमित गुप्ता, अनिल केसरी, वंशीलाल साहू,  मुन्नालाल जायसवाल, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजीव तिवारी, कायस्थ समाज के अध्यक्ष शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, व्यापारी संघ के नरेश काली, पप्पू भाई, मनीष गुप्ता मंटू, सुमित मांजवानी,  उमेश वर्मा, समयलाल चौरसिया, विष्णु चौरसिया, भारती शर्मा, अनुराधा श्रीवास्तव, वन्दना गुप्ता, पार्षद नजमा बेगम, पार्षद सूफिया बेगम, श्लेषा शुक्ला, मोहित मिश्रा, प्रकाश गुप्ता, सरदार हरभगवान सिंह, एड. श्रीकृष्ण गुप्ता,प्रवीण मिश्रा, मनोज प्रधान, रजीव गुप्ता, अखिल गुप्ता, आलोक गुप्ता, पुरूषोत्तम दास गुप्ता, संजय शर्मा, सुरेश राय, निक्की मोदनवाल  प्रिन्स पुरवार, श्यामू वर्मा, रामचन्द्र गुप्ता, संदीप गुप्ता, अनुराग मिश्रा, कृष्णा सोनी, आनन्द कुमार जडिया, मनोज पटेल, सौरभ मिश्रा, संजू गुप्ता, रवि गुप्ता  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।