Rewa News: रीवा में ऑटो पलटने से दर्जन भर छात्राएं घायल, क्षमता से अधिक बैठाई थी सवारियां

सिविल लाइन थाना क्षेत्र से घायलों को उपचार हेतु लाया गया अस्पताल

 | 
Rewa

रीवा। सवारी लेकर आ रहा एक ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। ऑटो में काफी ज्यादा सवारियां बैठी हुई थी। दुर्घटना में 11 छात्राएं जख्मी हो गई। आसपास के लोगों की सहायता से उनको आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। दो छात्राओं को काफी ज्यादा चोट आई है। दुर्घटना में ऑटो चालक की लापरवाही सामने आ रही है जो क्षमता से अधिक सवारियों को बैठे हुए था। 


बताया गया कि ऑटो चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। बिहार से कुछ लड़कियां रीवा आई हुई थी जिनको सीधी कॉलेज में प्रवेश पत्र लेने के लिए जाना था। छात्राएं ट्रेन से उतरने के बाद रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार हुई।


ऑटो चालक ने एक ही वाहन में 11 छात्राओं को बैठा लिया था। सड़क में तेज गति से दौड़ रहा ऑटो एजी कॉलेज के पास आया तो अचानक बेकाबू होकर पलट गया जिससे उसमें बैठी छात्राएं जख्मी हो गई। घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। 


बताया गया कि हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़े और घायल छात्राओं को बाहर निकाला। उनको काफी ज्यादा चोट थी जिस पर आनन-फानन में उन्हें दूसरे वाहन से उपचार हेतु संजय गांधी अस्पताल भिजवाया गया। 


दो छात्राओं को काफी ज्यादा चोट आई थी जिस पर उनको भर्ती करके डॉक्टर उपचार कर रहे हैं। छात्राओं ने बताया कि हमने आपको चालक को दो ऑटो करने के लिए बोला था लेकिन उसने एक ही ऑटो में सभी लोगों को बैठा लिया था। पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।


ट्रैक्टर पलटने से अधेड़ की मौत
खेत की जुताई करते समय अचानक ट्रैक्टर होकर पलट गया जिसकी वजह से उसको चला रहे अधेड़ नीचे दब गए। घर वालों ने उनकेा बाहर निकाल और तुरंत उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए। काफी ज्यादा चोट होने की वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। 


बताया गया है कि ट्रेक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अरुणेन्द्र सिंह 48 साल निवासी पुरैनिहा थाना गोविन्दगढ़ अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। दोपहर खेत में ही उनका ट्रैक्टर अचानक बेकाबू होकर पलट गया। 


चालक नीचे नहीं कूद पाए और वे वाहन में दब गए थे। घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। तुरंत आसपास के लोग दौड़े और उनको ट्रैक्टर के नीचे बाहर निकाले। उनको काफी ज्यादा चोट थी जिसकी वजह से उन्हें उपचार हेतु एसजीएमएच लाया गया लेकिन डाक्टरों ने जांच उपरांत उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।