Rewa News: रीवा में एलियन की शक्ल के बच्चे ने अस्पताल में लिया जन्म, डॉक्टर हैरान

चाकघाट अस्पताल में महिला का हुआ था प्रसव, उपचार हेतु एसजीएमएच में भर्ती

 | 
Rewa

रीवा। एक महिला ने आज प्रसव के बाद विचित्र रूप वाले बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे की शक्ल एलियन की तरह है और शरीर के कई अंग भी विकसित नहीं हो पाये है। बच्चे को देखकर अस्पताल के डाक्टर भी हैरान रह गये।  यह समस्या किस वजह से उत्पन्न हुई है इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। ऐसा माना जा रहा है कि गर्भ के दौरान कोई विकार उत्पन्न होने से विकृत बच्चा पैदा हुआ है। 


बताया गया है कि एक महिला की डिलेवरी के बाद विकृत बच्चे का जन्म हुआ है। प्रियंका पति पुष्पराज  सिंह साकिन ढखरा थाना सोहागी गर्भवती थी जिसकी डिलेवरी आज सुबह चाकघाट के अस्पताल में हुई थी। डिलेवरी के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया जो विकृत था।

उसकी शक्ल एलियन की तरह थी और एक कान, एक हांथ नहीं थे। बच्चे की यह हालत देखकर डिलेवरी करवाने वाले डॉक्टर भी हैरान रह गये। बच्चे की हालत नाजुक थी जिस पर तुरंत उसको ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है।


 बताया गया है कि बच्चा को अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इस तरह से बच्चे के जन्म के लेकर चिकित्सक भी हैरान है। गर्भधारण के समय ऐसी क्या लापरवाही हुई थी जिसकी वजह से इस तरह से विकृत बच्चे ने जन्म लिया है इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। फिलहाल बच्चे को डाक्टरों की देखरेख में अस्पताल में रखा गया है। 


परिजनों की खुशी गम में बदली
प्रसव के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया था जिस पर घर वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा लेकिन जब घर वालों ने बच्चे की हालत देखी तो उनकी खुशी चंद पलों में गम के साये में घिर गई। बच्चा विकृत था और उसकी हालत भी खराब थी। परिजन अस्पताल में बच्चे का इलाज करवा रहे है। 


गर्भधारण के समय बनती है स्थिति
गर्भधारण के समय विकृत बच्चे कुछ समस्याओं की वजह से होते है जो गर्भधारण के समय उत्पन्न होती है। गाइनोलास्टि के मुताबिक यह कई कारणों से हो सकता है। गर्भधारण के समय कोई ऐसी दवाई खाई गई हो जिसकी वजह से गर्भ में पल रहे बच्चे का सही ढंग से विकास नहीं हुआ। इसके अलावा कई अन्य कारण होते है जिसकी वजह से विकृत बच्चा पैदा होने की संभावना रहती है। 


इनका कहना है-
एक बच्चे को उपचार अस्पताल लाया गया है। चाकघाट अस्पताल से रेफर करने पर वह रीवा आया है जो विकृत है। डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू कर दिया है। उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। 
-डा. यत्नेश त्रिपाठी, सीएमओ एसजीएमएच