Rewa-Mauganj News: रीवा व मऊगंज जिले में हुईं आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं

आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, आधा दर्जन घायल

 | 
Rewa

रीवा/मऊगंज। बीती शाम खराब मौसम की वजह से जगह-जगह आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुई है। इन घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे जिनको उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सभी घायलों का इलाज चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है।


 बताया गया है कि आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। साहिल कुशवाहा पिता तामेन्द्र कुशवाहा 14 साल निवासी पड़रिया थाना रायपुर कर्चुलियान बीती शाम घर के पास ही खेल रहा था। उसी समय बारिश होने लगी तो वह पेड़ के नीचे खड़ा हेा गया था। उसमें आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से वह जख्मी हो गया। उसको घर वाले आनन-फानन में अस्पताल लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई। 


बताया गया है कि दूसरी घटना मऊगंज जिले में हुई थी। बधैया थाना हनुमना गांव में आकाशीय बिजली बीती शाम गिरी थी। घर के बाहर खड़ी महिला गीता साकेत पति भागीरथी साकेत निवासी बधैया चपेट में आ गई। वह जल गई थी जिसकी वजह से घर वाले उसको अस्पताल लेकर आए जिसको डाक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर पुसिल ने लाश घर वालों को सौंप दिया है।


आकाशीय बिजली गिरने से कई लोग झुलसे

Rewa


बीती शाम कई स्थानों में आकाशीय बिजली गिरी थी जिसकी वजह से आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे। कंचन गोस्वामी निवासी बलभद्रगढ़ थाना हनुमना और उसकी दादी, रजनीश केवट निवासी सिलचट थाना बड़ा गांव, निचका कोल साकिन मुदरिया चौबान, अरुणा कुशवाहा निवासी मुदरिया चौबान, दूर्गा कुशवाहा निवासी मुदरिया चौबान आकाशीय बिजली की चपेट में आने की वजह से झुलस गए थे जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। 


रीवा जिले में अब तक 17.8 मिली मीटर वर्षा दर्ज

Rewa


जिले में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है लेकिन मानसून पूर्व ही वर्षा शुरू हो गयी है। जिले में 14 जून की शाम और रात में तेज आधी के साथ कई स्थानों पर वर्षा हुई। जिले में कई स्थानों पर गाज गिरने की घटनाएं हुई। इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि जिले में 15 जून को 7.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी। सर्वाधिक 31 मिली मीटर वर्षा गुढ़ तहसील में दर्ज की गयी। 


जिले में एक जून से अब तक 17.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी है। जिसमें तहसील हुजूर में 18.3 मिली मीटर, रायपुर कर्चुलियान में 13.5 मिली मीटर, गुढ़ में 32 मिली मीटर, सिरमौर में 41.6 मिली मीटर, त्योंथर में 4 मिली मीटर, सेमरिया में 23 मिली मीटर तथा जवा में 9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज गयी। गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 2.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गयी थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिली मीटर है।  


गुढ़ में बवंडर से भारी नुकसान, राइस मिल का कमजोर स्ट्रक्चर तहस-नहस

Gurh


शनिवार की रात गुढ़ नगर के वार्ड क्रमांक एक सहित आसपास के क्षेत्र में उठे बवंडर ने भारी नुकसान पहुंचाया है। अचानक बारिश और बवंडर के साथ लोगों के घर और खपरैल मकान हवा में तहस-नहस हो गए। 


बताया गया है कि चंदेहरी स्थित विद्युत मंडल के पावर हाउस में भी काफी क्षति हुई है। वहीं गेरुइ स्थित सुभद्रा एग्रो राइस मिल का कमजोर स्ट्रक्चर बवंडर में तहस-नहस हो गया है। इतना ही नहीं राइस मिल के भीतर रखा अनाज भी पूरी तरह से प्रभावित हुआ है।  आंधी-पानी में कमजोर आय वर्ग के लोगों का बहुत नुकसान हुआ है।