Rewa: भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्रा का कविता पाण्डेय ने थामा तिरंगा, जिले की सीमा में हुआ भव्य स्वागत

गुड मॉर्निंग, डिजिटल। रीवा। संभाग के सिंगरौली से प्रारंभ हुई भारत जोड़ो यात्रा की उप यात्रा सीधी चुरहट होते हुए मंगलवार 8 नवंबर को दोपहर 3 बजे जैसे ही रीवा जिले की सीमा मोहनिया टनल सोलर प्लांट के पास पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी रीवा ने पद यात्रियों का भव्य स्वागत करते हुए रीवा जिले में
 | 
Rewa: भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्रा का कविता पाण्डेय ने थामा तिरंगा, जिले की सीमा में हुआ भव्य स्वागत

गुड मॉर्निंग, डिजिटल।
रीवा। संभाग के सिंगरौली से प्रारंभ हुई भारत जोड़ो यात्रा की उप यात्रा सीधी चुरहट होते हुए मंगलवार 8 नवंबर को दोपहर 3 बजे जैसे ही रीवा जिले की सीमा मोहनिया टनल सोलर प्लांट के पास पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी रीवा ने पद यात्रियों का भव्य स्वागत करते हुए रीवा जिले में पदयात्रा हेतु भारतीय संविधान व तिरंगा ध्वज प्राप्त कर किया। भारत जोड़ो यात्रा के सीधी समन्यवक राजेंद्र भदौरिया द्वारा राष्ट्र गान के बाद रीवा समन्यवक कविता पांडेय को राष्ट्रीय ध्वज सौंप कर सलामी दी गई।

Rewa: भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्रा का कविता पाण्डेय ने थामा तिरंगा, जिले की सीमा में हुआ भव्य स्वागत

जिसके बाद पद यात्रा इस दौरान रीवा गुढ़ नगर पंचायत प्रांगण में पहुंची जहां उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं व नगर वासियों को पदयात्रा का नेतृत्व कर रही कविता पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक शुरू शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा देश में नफरत की राजनीति करने वालों के लिए करारा जवाब है उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा के बाद देश में सत्तासीन सरकार जनता की भावनाओं को समझ कर जनता के हित में देश का विकास करने के लिए बाध्य होगी तथा 2023 में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश के विकास के लिए कमलनाथ के नेतृत्व में जनता की सरकार जरूर बनेगी देश के लोगों को राहुल गांधी के संघर्ष से काफी उम्मीद है। कांग्रेस नेताओं ने आगे कहा कि यह यात्रा राहुल गांधी के आगर मालवा पहुंचने पर मुख्य यात्रा में सम्मिलित होगी।

Rewa: भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्रा का कविता पाण्डेय ने थामा तिरंगा, जिले की सीमा में हुआ भव्य स्वागत

आज आएंगे पीसी शर्मा
कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि 9 जनवरी को प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश समन्वयक पीसी शर्मा रीवा जिले की पदयात्रा में सम्मिलित होने भोपाल से रीवा पहुंचकर गुढ़ विधानसभा के ग्राम भीटी में आयोजित गांधी चौपाल में शामिल होकर पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।

Rewa: भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्रा का कविता पाण्डेय ने थामा तिरंगा, जिले की सीमा में हुआ भव्य स्वागत

ये नेता रहे मौजूद
जिले में पदयात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, भारत जोड़ो यात्रा जिला समन्वयक श्रीमती कविता पांडे, महापौर अजय मिश्रा बाबा, एआईसीसी सदस्य पूर्व विधायक राजेंद्र मिश्रा, पूर्व सांसद देवराज सिंह, पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना, सिद्धार्थ तिवारी राज, इंजी राजेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक श्रीमती विद्यावती पटेल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, डाक्टर मुजीब खान, विमलेंद्र तिवारी, बृजभूषण शुक्ला, गिरीश सिंह, राकेश तिवारी, एसपीएस तिवारी, वसीम राजा, श्रीमती बबीता साकेत, प्रदीप सिंह पटना, कपिध्वज सिंह, शिवप्रसाद प्रधान, गोविंद तिवारी, शत्रुधन सिंह सलैया, विनोद शर्मा, संदीप पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय, गुरुप्रसाद तिवारी, राम कीर्ति शर्मा, आशुतोष तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, रमेश पटेल, बृजेंद्र शुक्ला, सौरभ पाण्डेय, आईटी सेल सौरभ शुक्ला , प्रभात सिंह, घनश्याम दाहिया, सेवादल यंग ब्रिगेड निशांत सिंह, सहित गुढ़ ब्लॉक के पदाधिकारी व कांग्रेश कार्यकर्ता ने उत्साह के साथ किया। इस दौरान गुढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह लोगों ने पद यात्रियों का भव्य स्वागत किया।