Railway News: रीवा से ग्वालियर को कल रवाना होगी ट्रेन, तैयारियां पूरी

रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का शुरू किया है संचालन

 | 
Rewa

रीवा। रीवा से ग्वालियर के स्पेशल ट्रेन का संचालन रेलवे द्वारा किया जा रहा है। इस ट्रेन के संचालन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है और ग्वालियर रेलवे स्टेशन से ट्रेन बुधवार की सुबह 7:40 बजे रवाना होगी।

इसके बाद यह ट्रेन डबरा, दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, निवारी, मऊरानीपुर, महोबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूटधाम कर्बी, ओहान केबिन, मझिगवां, जैतवारा, कैमा होते हुए रीवा रेलवे स्टेशन शाम को पहुंचेगी। रीवा से ट्रेन के रवाना होने क समय रात नौ बजे निर्धारित किया गया है जो रात में वापस ग्वालियर के निकल जाएगी और गुरुवार की सुबह ग्वालियर पहुंच जाएगी। 


बताया गया है कि इस ट्रेन की डिमांड काफी समय से की जा रही थी। ट्रेन ग्वालियर से बनेगी और वहां से रीवा के लिए आएगी। इससे रुट में यात्रा करने वालों को काफी राहत रहेगी। रेलवे ने ट्रेन के संचालन की सारी तैयारियां पूरी कर ली है। रेलवे स्टेशन प्रबंधक सत्येन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि 22 ट्रिप के लिए ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन हर बुधवार को रीवा रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।