Mauganj News: मऊगंज में बक्से के अंदर आग से जलकर महिला की मौत, पुलिस हैरान
मऊगंज पुलिस स्पॉट में पहुंची, हादसा और आत्महत्या में उलझी

मऊगंज। बीती रात एक वृद्ध महिला ने अपने घर के बक्से के अंदर आग से जल गई जिसमें महिला की स्पॉट में मौत हो गई। घर वालों को रात में घटना के बारे में पता चला जिन्होंने आग को बुझाया।
महिला ने आत्महत्या की थी या फिर वह हादसे का शिकार हुई है इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मौका मुआयना किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
बताया गया है कि आग से जलकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।देवकली सोंधिया पति रामगोपाल सोंधिया 60 वर्ष बरया कला थाना मऊगंज बीती रात अपने घर में आग से जल गई। घर वाले दूसरे कमरे में सो रहे थे ओर महिला अपने कमरे में आग से जल गई।
धुआं उठता देखकर घर वाले पहुंचे तो बक्से के अंदर आग लगी हुई थी। उसको खोला तो अंदर महिला की लाश जल रही थी। घर वालों ने तुरंत आग को बुझाया लेकिन तब तक महिला की सांसे थम चुकी थी। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई।
बताया गया है कि इस तरह से बक्से के अंदर महिला के आत्महत्या करने की संभावना कम नजर आ रही है। बक्से के अंदर महिला ने आग कैसे लगाया और फिर बक्से को बंद कैसे किया यह पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। पुलिस ने मौका मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। महिला के आग लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी घर वाले दे रहे है।
घर वालों का कहना था कि महिला को आंख की बीमारी की समस्या थी जिसका इलाज चल रहा था। इसी बीमारी से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया है। टीआई राजेश पटेल ने बताया कि मर्ग कायम कर घटना को विवेचना में लिया गया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।