Mauganj News: मऊगंज में किशोरी के साथ बलात्कार कर रहा था आरोपी, बुरहानपुर से पुलिस ने दबोचा
पुलिस ने किशोरी की मौत पर की बड़ी कार्रवाई, शादी का प्रलोभन देकर करता था बलात्कार

मऊगंज। किशोरी को आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार कर रहा था और उससे पीछा छुड़ाने के लिए वह भाग गया था। किशोरी की मौत के उपरांत पुलिस ने विवेचना आरंभ की तो प्रकरण का खुलासा हो गया। पुलिस ने उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। उससे पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछतांछ की जा रही है।
बताया गया है कि एक किशोरी की गत दिवस बहुती प्रपात में लाश मिली थी जिसको नईगढ़ी पुलिस ने बाहर निकलवाया था। किशोरी की गुमशुदगी मऊगंज थाने में कायम था जिस पर मर्ग डायरी जांच हेतु मऊगंज भेजा गया। पुलिस ने पूरे प्रकरण को जांच में लिया और उसके प्रेमी के बारे में पता चला जिसका उसके साथ संबंध था।
प्रेमी घटना के पूर्व से ही मऊगंज छोड़कर फरार हो गया था। उसके बारे में पुलिस पतासाजी की तो उसके बुरहानपुर में होने का पता चला। मऊगंज थाने से पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गई और उसे बुराहनपुर भेजा गया जिसने आरोपी को दबोच लिया।
बताया गया है कि आरोपी से पूछतांछ हुई तो प्रकरण का सनसनीखेज खुलासा हो गया। आरोपी कुलदीप जायसवाल पिता सत्यभान जायसवाल 19 साल साकिन सोनवर्षा हड़िया हाल मुकाम मऊगंज का किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चलता था।
आरोपी ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया और उसको शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ बलात्कार करने लगा। उसका शारीरिक शोषण किया जिसकी वजह से किशोरी गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर उसने युवक को शादी करने के लिए बोला तो वह मऊगज छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बलात्कार का प्रकरण कायम किया है।
रविवार को उसको न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको जेल दाखिल कर दिया गया। किशोरी की मौत का रहस्य अभी सामने नहीं आया है। उसकी हत्या हुई थी या फिर उसने आत्महत्या की थी इस बारे में पुलिस अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता पा रही है।
इनका कहना है-
एक किशोरी की लाश मिली थी जिसमें आरोपी को बुराहनपुर से पकड़ा गया है। वह किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार कर रहा था और बाद में उसे धोखा देकर फरार हो गया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम कर पूरे मामले को जांच में लिया गया है।
-दिलीप कुमार सोनी, एसपी मऊगंज