Mauganj News: नागपुर में फरारी काट रहा था बलात्कार का आरोपी, पुलिस ने दबोचा

मऊगंज पुलिस को मिली सफलता, दस हजार रुपए का था इनामी

 | 
Mauganj

रीवा। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद एक बलात्कार के आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। आरोपी काफी समय से बलात्कार के प्रकरण में फरार था जिसके पुलिस को महाराष्ट्र में होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम वहां पहुंची और आरोपी को गिर तार कर लाई है। उसको न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको जेल दाखिल कर दिया गया। 


बताया गया है कि पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिर तार किया है। आरोपी सुभाष विश्वकर्मा पिता जगदीश विश्वकर्मा 25 वर्ष निवासी घुरेहटा थाना मऊगंज के विरुद्ध बलात्कार का प्रकरण कायम था। आरोपी ने एक लड़की को हवस का शिकार बनाया था।


घटना के उपरंात वह भागने में कामयाब हो गया था और नागपुर में काम कर फरारी काट रहा था। उसको पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी के नागपुर में छिपे होने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस की एक विशेष टीम नागपुर पहुंची।

 
बताया गया है कि घटनाकारित करने वाला आरोपी नाम बदलकर वहां छिपा हुआ था जिसको ढूंढने में पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। आरोपी को काफी मेहनत के बाद पुलिस ने दबोचा और उसको गिर तार करके वापस नागपुर से मऊगंज लेकर आई है। 


आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको जेल दाखिल कर दिया गया। थाना प्रभारी संदीप भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बलात्कार के प्रकरण में फरार था जिसमें उसको पकड़ा गया है। घटना की विवेचना चल रही है।


चलती मोटर साइकिल में किशोरी से छेड़खानी
चलती मोटर साइकिल में एक किशोरी के साथ आरोपी ने छेड़खानी की है। बताया गया है कि एक लड़की के साथ मोटर साइकिल में आरोपी ने छेड़खानी की है। लड़की अपनें पिता के साथ मौटर साइकिल से खाता खुलवाने जा रही थी। रास्ते में पिता का परिचित राममणि मिश्रा मिल गया जो उनके साथ गाड़ी में बैठ गया। दोनों लोग डेढ़ बजे वापस लौट रहे थे। 


आरोपी पीछे बैठा था तो लड़की के कपड़ों के अंदर हांथ डाल रहा था। लड़की ने संकोच के कारण कुछ नहीं बोल पाई। घर जाकर उसने मां को बताया। पिता उसको लेकर चौकी आया और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आपराधिक प्रकरण कायम कर आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी शुरू कर दी है।