Mauganj News: नशीली सिरप की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी, एक आरोपी धराया

मऊगंज पुलिस ने की कार्रवाई, 356 शीशी सिरप जब्त

 | 
Mauganj

मऊगंज। नशा कारोबार करने वालों के खिलाफ बीती रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बोलेरो वाहन से नशीली सिरप लेकर आ रहे तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की और एक आरेापी को पकड़ लिया। बोलेरो वाहन में नशीली सिरप का जखीरा रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम कर लिया है। एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया जिसको पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी कर रही हे। 


बताया गया है कि नशीली सिरप के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिर्जापुर तरफ से नशीली सिरप की खेप आने की सूचना मिली थी। आनन-फानन में पुलिस हरकत में आ गई और सीधी रोड में घेराबंदी की। तस्कर बोलेरो वाहन में अवैध नशीली सिरप लेकर आए तो पुलिस ने वाहन को रोक लिया। एक आरोपी तो कूदकर भाग गया जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया।


जिस आरोपी को पकड़ा गया है वह अभिषेक सिंह चौहान पिता पुष्पराज सिंह चौहान 278 साल निवासी बघवाड़ी थाना जमोड़ी जिला सीधी था। आरोपी को पकड़कर उसके बोलेरो वाहन की तलाशी ली गई। 


बताया गया है कि बोलेरो वाहन में भरी 356 शीशी नशीली सिरप मिली। आरोपी नशीली सिरप को मिर्जापुर से लोड किए थे और उसे बहेरा डाबर के  रास्ते सीधी लेकर जा रहे थे। पुलिस आरोपी को पकड़कर पूछतांछ हेतु थाने लेकर आई। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर लिया गया है। उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।


इनका कहना है -
बोलेरो वाहन से अवैध नशीली सिरप को सीधी ले जाने की सूचना मिली थी। तुरंत घेराबंदी मऊगंज पुलिस ने की और बोलेरो वाहन को पकड़ लिया। एक आरोपी मिला है जिससे पूछताछ की जा रही है। बोलेरो वाहन से 356 शीशी नशीली सिरप मिली हे। प्रकरण कायम कर पूरे मामले को जांच में लिया गया है।
- सुरेन्द्र कुमार जैन, एसपी मऊगंज