Mauganj News: मऊगंज में सिलेण्डर लेकर थाने पहुंचे लोग, घंटों लाइन में लगकर की मशक्कत
सिलेण्डर को लेकर मारामारी के वीडियो हो रहे वायरल
मऊगंज। थाने में सिलेण्डर के लिए लोग घंटो परेशान रहे। लोग रसोई गैस के लिए सुबह चार बजे से ऐजेन्सी के बाहर लाइन लगाकर खड़े हुए थे। रसोई गैस के कर्मचारी 9 बजे आए और बोले कि भीड़ काफी ज्यादा है और वे यहां पर सिलेण्डर नहीं दे पाएंगे।
सभी लोग थाने चलो वहीं सिलेण्डर का वितरण होगा। यह सुनते ही सैकड़ों लोग थाने पहुंचे गए और अपना सिलेण्डर रखकर लाइन लगाकर खड़े हो गए। यह दृश्य देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। वहां पर लोग बहुत देर तक सिलेण्डर के इंतजार में खड़े रहे लेकिन गैस नहीं आई।
बताया गया है कि लोग थाने में लाइन लगाए और ऐजेन्सी के कर्मचारी कलेक्ट्रेट में गैस वितरण शुरू कर दिए जिसकी वजह से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग सिलेण्डर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
वहां भी सभी लोगों को गैस नहीं मिल पाई और आधे लोग खाली हांथ वापस लौट गए। सिलेण्डर को लेकर ऐजेन्सी कर्मचारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को मनमानीपूर्वक रसोई गैस का वितरण किया जा रहा है जिसकी वजह से लोग काफी परेशान होते है।
पॉपुलर गैस एजेन्सी की मनमानी हावी
रीवा में भी रसोई गैस के लिए मनमानी कम नहीं है। गैस ऐजेन्सी संचालकों द्वारा लोगों के न बर पर फर्जी डिलेवरी दिखाकर रसोई गैस की कालाबाजारी करने से नहीं चूक रहे हे। कई लोगों ने इस तरह के आरोप पापुलर गैस ऐजेन्सी पर लगाया है जिसकी वजह से लोग परेशान रहे।
बताया गया है कि चिरहुला के रहने वाले उपभोक्ता ने रसोई गैस के लिए न बर लगाया था। उनको रसोई गैस नहीं मिली थी। आज वे सिलेण्डर लेकर रसोई गैस लेने आए तो पता चला उसकी डिलेवरी हो चुकी है।
उसके बाद ऐजेन्सी के कर्मचारी रसोई गैस देने के लिए अतिरिक्त रुपए मांगने लगे। ऐजेन्सी कर्मचारियों की मनमानी से प्रतिदिन कई लोग भटकते है। या तो उनको अतिरिक्त रुपए देने पड़ते है या फिर उनको बिना गैस लिए ही वापस जाना पड़ता है।