Mauganj News: मऊगंज में वाहन से कुचलकर तेंदुए की मौत, सड़क पर मिला मृत

हनुमना पुलिस को मिली थी सूचना, वन विभाग ने पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया

 | 
Mauganj

मऊगंज। बीती रात एक तेदुएं को किसी अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी जिस पर उसकी मौत हो गई। रात में उसको सड़क में लोगों ने मृत हालत में पड़े देखा और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस तुरंत वन विभाग के अधिकारियों के साथ स्पाट में पहुंच गई। शायद कोई वाहन की चपेट में आने की वजह से उसकी मौत हुई थी। वन विभाग ने तेदुएं की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 


बताया गया है कि किसी वाहन की ठोकर से तेदुएं की मौत हो गई। रात में हनुमना सीधी सड़क मार्ग पर स्थित पिपराही घाटी पर एक तेदुएं को रात में किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। वाहन से कुचलने की वजह से उसकी मौत हो गई। 


घटना के उपरांत आरोपी चालक वाहन समेत भागने में कामयाब हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस वन विभाग के अधिकारियों के साथ स्पाट में पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों ने तेदुएं के शव की जांच की जिसके शरीर में वाहन से कुचलने के निशान थे।


बताया गया है कि वन विभाग के अधिकारियों ने उसकी लाश का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सालय में करवाया है। बाद में उसको अंतिम संस्कार के लिए टाइगर सफारी मुकुुंदपुर लाया गया जहां पर उसका अंतिम संस्कार किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने पूरे प्रकरण को जांच में लिया है। उसको ठोकर मारने वाले आरोपी चालक की अधिकारी पतासाजी में जुट गए है।


पिपराही घाटी में हैं तेदुएं
हनुमना सीधी मार्ग पर स्थित पिपराही घाटी में कई तेदुएं है जो रात में अक्सर वाहनों के सामने आ जाते है। ये तेदुएं अक्सर जंगलों में ही भ्रमण करते है लेकिन अक्सर इनको सड़क पर भी घूमते हुए देखा गया है। ऐसी संभावना है कि सड़क पार करते  समय किसी वाहन के सामने आने की वजह से तेदुएं की मौत हुई है।