Mauganj News: मऊगंज में ससुर और बहू ने एक साथ फांसी लगाकर मौत को गले लगाया, गांव में मचा हड़कंप
नईगढ़ी पुलिस स्पाट में पहुंची, कारणों की कर रही जांच
मऊगंज। मऊगंज में ससुर और बहू ने एक साथ घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना से पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। उन्होंने एक साथ आत्महत्या किन कारणों की वजह से की है इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
बताया गया है कि एक रात में ससुर और बहू ने फांसी लगाकर अपने जीवन को हमेशा के लिए समाप्त कर लिया। पूनम यादव पति छोटू यादव ने बीती रात यह आत्मघाती कदम उठाया था। रात को महिला ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली।
घर वाले रात में अचानक जागे तो महिला की लाश अंदर लटक रही थी। हल्ला गुहार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कुछ देर बाद ससुर व्यंकट यादव पिता रामगरीब यादव 60 साल ने भी दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा लिया। रात में हुई इन दोनों घटनाओं ेसे हड़कंप की स्थिति बन गई।
बताया गया है कि सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। पुलिस ने स्पाट का मुआयना किया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे यह पता चल सके कि आखिर दोनों ने एक साथ आत्महत्या क्यों की। पुलिस आज सुबह स्पॉट का मुआयना कर दोनों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लेकर आई। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच में लिया है।
जहर खाकर महिला ने दी जान
बीती रात अज्ञात कारणों की वजह से एक महिला ने जहर खा लिया। उसे घर वाले तुरंत अस्पताल लेकर आए जिसको जांच उपरांत डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि आशा साकेत पति राजेश साकेत निवासी अकौरी थाना नईगढ़ी ने बीती रात जहर का सेवन कर लिया।
कुछ देर बाद ही महिला की तबियत बिगड़ने लगी। घर वाले उसको उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने उसको एसजीएमएच भेज दिया। रात्रि में घर वाले उसे रीवा लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई। उसकी आत्महत्या के कारण सामने नहीं आए है।