Mauganj News: मऊगंज में महिला ने दहेज प्रताड़ना की वजह से की थी आत्महत्या, चार पहुंचे सलाखों के पीछे
मऊगंज पुलिस ने घटना को जांच में लिया, आरोपियों से पूछतांछ जारी

मऊगंज। गत दिवस फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। उससे मायके से दहेज लाने की मांग कर हे थे जिसकी वजह से महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने आपराधिक प्रकरण कायम कर चार आरोपियों को सलाखों के पीछे डाल दिया। ये लोग महिला दहेज लाने के लिए परेशान कर रहे थे।
बताया गया है कि महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आविदा अंसारी पति मोह मद अंसारी 22 साल निवासी मऊगंज ने गत दिवस अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। घटना के उपरंात मायके वाले आये तो उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया। पुलिस की जांच में भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने का खुलासा किया।
बताया गया है कि महिला ने दो साल पहले उससे प्रेम विवाह किया था। जब शादी के बाद वह ससुराल आई तो ससुराल वालों के मन में लालच आ गया और वे दहेज की मांग करने लगे। महिला दहेज लाने में असमर्थ थी जिसकी वजह से उस पर आए दिन ससुराल वालों का जुल्म टूटने लगा। ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर परेशान करते थे।
महिला ने अंतत: अपने जीवन को ही समाप्त कर लिया। पुलिस ने जांच उपरांत पति मोह मद अंसारी, जेठ सादिक अंसारी व इमरान अंसारी, ससुर मुक्तार अंसारी के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का अपराध कायम कर लिया है। चार आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने सलाखों के पीछे डाल दिया।
इनका कहना है-
एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया गया है। जांच उपरांत चार लोगों पर प्रकरण कायम हुआ है। आरोपी महिला के ससुराल पक्ष के लोग है जो उसको दहेज के लिए परेशान करते थे। चारों आरोपियों को गिर तार कर लिया गया है।
-सचि पाठक, एसडीओपी मऊगंज