Mauganj News: मऊगंज में रिश्तेदार बनकर बदमाश ने किया था फोन, खाते से 40 हजार निकाले
पुलिस ने बचाए तीस हजार रुपए, फरियादी को कराए गए वापस

मऊगंज। साइबर फ्रॉड करने वाले बदमाश ऐसे-ऐसे तरीके अपनाते है कि लोग झांसे में आ जाते है। ऐसे मामलों में अक्सर लोग झांसे में आकर अपने रुपए गंवा देते है। एक व्यक्ति को अज्ञात बदमाशों ने रिश्तेदार बनकर फोन किया था और उनके खाते से रुपए निकाल लिए थे। पुलिस की तत्परता से पीड़ित के कुछ रुपए बच गए जो उनको वापस लौटाए गए थे।
बताया गया है कि साइबर फ्राड का शिकार एक व्यक्ति के रुपए पुलिस ने वापस लौटाए है। ग्राम भदौहा थाना हनुमना में रहने वाले रवि कुमार पटेल को किसी अज्ञात बदमाश ने रिश्तेदार बनकर फोन किया था। उनसे पैसा खाते में भुगतान करने की बात की और एक लिंक भेज दी।
इस लिंक को खोलते ही उनके खाते से 40 हजार रुपए निकल गए। इस बारे में उन्होंने पता चला तो उन्होंने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने भी तत्परता दिखाई और तत्काल खाते को सील कर दिया जिससे बदमाश सिर्फ दस हजार रुपए निकाल पाया जबकि तीस हजार रुपए बच गए।
बताया गया है कि पुलिस ने सारी प्रक्रिया पूर्ण कराई और पीड़ित को रुपए वापस करके उन्हें सौंप दिया है। तीस हजार रुपए उनको वापस मिल गए है। वहीं पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी करने में लगी हुई है। करीब तीस हजार रुपए पीड़ित को वापस मिल गए। रुपए मिलने की उम्मीद छोड़ चुके पीड़ित की खुशी का ठिकाना न रहा।
इनका कहना है-
एक व्यक्ति साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ था जिसके रुपए आरोपियों ने खाते से ट्रांसफर कर लिए थे। साइबर सेल की मदद से खाते को होल्ड कराया गया और उनके तीस हजार रुपए बच गए जो उनको वापस लौटाए गए है। यदि साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल सूचना मिल जाए तो रुपए बचाए जा सकते है।
-दिलीप कुमार सोनी, एसपी मऊगंज