Mauganj News: मऊगंज के एक गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जला

हनुमना पुलिस स्पॉट में पहुंची, शार्ट-सर्किट से आग लगने का संदेह

 | 
Mauganj

मऊगंज। सुबह एक गोदाम में अचानक अज्ञात कारणों की वजह से आग लग गई जिसकी वजह से गोदाम का सामान पूरी तरह से जल गया। धुआं निकलता देखकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन आग बुझाने में सफल नहीं हो पाए। बाद में पुलिस को घटना की खबर दी गई जिस पर फायर ब्रिगेड स्पॉट में पहुंचा और काफी देर के बाद आग को बुझाया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने घटना को जांच में लिया है। 


बताया गया है कि फर्नीचर गोदाम में सुबह आग लगी थी। ज्योति गुप्ता निवासी हनुमना का फर्नीचर गोदाम पुराने आरटीओ कार्यालय के पास है जिसमें वे सामान स्टोर करके रखती थी। सुबह अज्ञात कारणों की वजह से उनके गोदाम में आग लग गई। कुछ देर बाद गोदाम से धुआं निकलने लगा जिसे देखकर आसपास के लोग लोगों को जानकारी हुई। 


उन्होंने के लिए काफी देर तक प्रयास किया लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। आग तेजी से भड़क रही थी। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। 


बताया गया है कि आग बुझाने के लिए काफी देर तक फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। एक दूसरा फायर ब्रिगेड मऊगंज से बुलाया गया और 2 घंटे बाद आग को बुझाया गया। गोदाम में लाखों रुपए कीमत का सामान रखा हुआ था जो आग में पूरी तरह से जल गया। 


आग लगने के कारणों के संबंध में पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर की है लेकिन यह संभावना सामने आ रही है कि शार्ट-सर्किट की वजह से गोदाम में आग लगी थी। फरियादी ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है जिस पर पुलिस ने घटना को जांच में लिया है। 


टीआई अनिल काकडे ने जानकारी देते हुए बताया कि एक गोदाम में आग लगने की शिकायत मिली है जिस पर घटना को जांच को लिया गया है।