Mauganj News: अश्लील वीडियो वायरल करने वाली युवती और प्रेमी को भेजा गया जेल, मोबाइल की जांच करेगी पुलिस

मऊगंज पुलिस ने घटना को जांच में लिया, कई वीडियो सामने आने की संभावना

 | 
Mauganj

मऊगंज। एक व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उनका अश्लील वीडियो वायरल करने वाली युवती और उसके प्रेमी को पूछतांछ उपरांत पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है जिस पर  न्यायायल ने उनको जेल दाखिल कर दिया है। वहीं उसके मोबाइल का पुलिस अब बारीकी से परीक्षण करवा रही है जिससे कई अन्य वीडियो सामने आने की संभावना है जो शायद युवती ने अपने मोबाइल से डिलीट कर दिए है।

 


बताया गया है कि मऊगंज में रहने वाले पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा का एक वीडियो गत दिवस युवती ने वायरल किया था। वीडियो में वह विनोद मिश्रा के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी और वीडियो बनाकर उनसे पांच लाख रुपए की मांग कर रही थी। उन्होंने रुपए नहीं दिए जिसके उपरांत युवती ने वीडियो वायरल कर दिया जो कुछ दिन पूर्व सामने आया था। 

 


विनोद मिश्रा की रिपोर्ट पर युवती और उसके प्रेमी रविशंकर तिवारी निवासी पन्नी थाना मऊगंज के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम किया गया था। पुलिस दोनों आरोपियों को उड़ीसा से पकड़कर लाई थी जिनसे विस्तृत पूछताछ की गई। 


बताया गया है कि अभी युवती के मोबाइल में सिर्फ एक वीडियो मिला हे जो उसने विनोद मिश्रा के साथ बनाया था लेकिन उसके मोबाइल कई वीडियो होने की संभावना है जो युवती ने किसी दूसरे जगह रखकर मोबाइल से डिलीट कर दिए है। इन डिलीट वीडियो को रिकवर करने के लिए जब्त मोबाइल को साइबर यूनिट भेजेगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायायल में पेश किया जहां से उनको जेल दाखिल कर दिया गया है।


गांव में बनवा रही थी पक्का मकान
युवती की ब्लैकमेलिंग का धंधा काफी समय से चल रहा था और कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उनका वीडियो बनाया था। उनसे वह मोटी रकम भी ऐंठ चुकी थी। उसका उड़ीसा में कच्चा मकान बना हुआ था जिसको पक्का बनवाने के लिए उसने काफी सामान भी गिरवा लिया था। यही कारण है कि पुलिस संभावना व्यक्त कर रही है कि उसके मोबाइल कई अन्य वीडियो भी हो सकते है।


इनका कहना है-
एक युवती और उसके प्रेमी के विरुद्ध थाने में प्रकरण कायम था। लड़की ने एक व्यक्ति के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था जिसमें उन्होंने प्रकरण पंजीबद्ध कराया था। दोनों को उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया है जिनसे विस्तृत पूछतांछ की गई। उनको न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
-रीना सिंह, टीआई मऊगंज