Mauganj News: हाइवे में स्टंट दिखा रहे युवकों की बाइक ट्रक से टकराई, तीन की मौत

मऊगंज जिले में हुआ हृदय विदारक हादसा, दूसरी बाइक के दो युवक जख्मी

 | 
Mauganj

मऊगंज। हाइवे में स्टंट दिखाने के चक्कर में स्पीड से गाड़ी दौड़ा रहे युवक आज बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गए। दो बाइक अचानक बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में तीन युवकों की स्पाट में मौत हो गई जबकि दो युवक जख्मी हुए है। आसपास के लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। पुलिस ने जख्मी युवकों को आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने उनकी लाशों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। 


बताया गया है कि दो बाइकों के ट्रक में टकराने के से तीन युवकों की मौत हो गई। दो मोटर साइकिलों में सवार पांच युवक आज सुबह हाइवे में काफी स्पीड से गाड़ी चलाते हुए आ रहे थे और वे सड़क में स्टंट दिखा रहे थे। पन्नी पथरिहा गांव के पास आने पर उनकी मोटर साइकिल अचानक बेकाबू हो गई। 

Rewa


एक बाइक में तीन लड़के बैठे थे जो सीधे ट्रक से टकरा गए। उनके पीछे दूसरी बाइक आ रही थी वे भी दुर्घटना देखकर हड़बड़ा गए और ट्रक से टकरा गए। तीन युवकों की स्पाट में मौत हो गई जबकि दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए जिनको काफी ज्यादा चोट आई थी। घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। 


बताया गया है कि स्पॉट का दृश्य काफी भयावह था। तीनों युवकों के शव सड़क में बिखरे पड़े थे और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर शवों को सीधे अस्पताल भिजवाया। दो युवक जख्मी थे जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना ओवरस्पीड की वजह से होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।

रील बना रहे थे युवक
दुर्घटना का शिकार होने वाले युवक हाइवे में रील बना रहे थे। घटना के समय जो लोग हाइवे में थे उन्होंने युवकों केा रील बनाते हुए देखा था। उनके हाथ में पिस्टल की तरह दिखने वाला लाइटर था जिसको प्रदर्शित करते हुए वे रील बना रहे थे। रील बनाने के लिए ही वे वाहन को काफी ज्यादा स्पीड मेंं चला रहे थे और दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना की वजह से उनका मोबाइल भी टूट गया है जिससे रील भी नहीं मिल पाई है।

Mauganj


मृतकों - घायलों के नाम
दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हुई है। जो लोग मृत हुए है उनमें उपलक्ष्य कोल 17 साल,्र अमरीश कोल 22 साल, हेमराज कोल 17 साल निवासी बेला थाना लौर है। जो घायल है उनमें प्रशांत द्विवेदी 19 साल व प्रदीप द्विवेदी 17 साल निवासी चितईपूर्वा पिपरा थाना लौर है। घायल आपस में सगे भाई है और रील के चक्कर में बाइक में सवार होकर स्टंटबाजी कर रहे थे।


इनका कहना है-
एक ट्रक में मोटर साइकिलें टकराई है जिसकी वजह से एक गाड़ी में बैठे तीन लोगों की स्पाट में मौत हो गई। दूसरी बाइक के युवक जख्मी हो गए थे जिनको आनन-फानन में अस्पताल भिजवा दिया गया। मर्ग कायम कर घटना को जांच मे्रं लिया गया है। शायद युवक गाड़ी में रील बना रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई है।
-सची पाठक, एसडीओपी मऊगंज