Mauganj News: मऊगंज में महिला से संबंधों को लेकर हुई थी वृद्ध की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
नईगढ़ी थाना क्षेत्र में एक साल पूर्व हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी भेजे गए जेल
मऊगंज। एक साल पहले हुई वृद्ध की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या एक महिला से अवैध संबंधों की वजह से हुई थी जहां वृद्ध के साथ आरोपियों का भी आनाजाना होता था। आरोपियों ने रास्ते से हटाने की नियत से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।
बताया गया है कि एक महिला की अंधी हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मुद्रिका प्रसाद कोल पिता सिपाहीलाल कोल 63 साल साकिन मड़ना थाना नईगढ़ी की अज्ञात आरोपियों ने 7 जनवरी को कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी जिनकी लाश गांव में बरामद हुई थी। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण कायम कर पुलिस ने पूरे मामले को जांच में लिया।
आरोपियों की लगातार पुलिस पताशाजी करने में लगी थी। पुलिस को घटना मेंं तीन आरोपियों के शामिल होने की खबर मिली। पुलिस ने उनको पकड़कर पूछताछ की जिस पर आरोपियों ने घटनाकारित करना स्वीकार किया है। जिन आरोपियों को पकड़ा गया है उनमें बुद्धसेन केवट पिता राजमणि केवट 61 साल, राजेश केवट पिता मुन्नीलाल केवट 32 साल, बिहारीलाल केवट पिता रामचंद्र केवट 59 साल साकिन मड़ना थाना नईगढ़ी है।
बताया गया है कि तीनों आरोपियों ने घटना दिनांक को वृद्ध की हत्या की थी और बाद में लाश को फेंक दिया था। आरोपी एक साल तक पुलिस को चकमा देते रहे लेकिन अंतत: सलाखों के पीछे पहुंच गए। पुलिस ने तीनों को आज न्यायालय में पेश किया न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
मृतक और आरोपियों का था महिला से संबंध
गांव की एक महिला से मृतक और आरोपियों का संबंध था और दोनों का ही महिला के घर आनाजाना होता था। आरोपी चाहते थे कि वृद्ध महिला के घर न जाए जिसकी वजह से पहले भी कई बार उनके बीच झगड़ा हुआ लेकिन वृद्ध नहीं माना। उस दिन रात में सभी आरोपियों ने बैठकर दारू पिया और वृद्ध को पिला दिया। बाद में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी और भागने में कामयाब हो गए।
इनका कहना है-
एक वृद्ध की हत्या नईगढ़ी थाने के मड़ना गांव में हुई थी। हत्या कारित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। महिला से अवैध संबंधों की वजह से हत्या करने बात आरोपियों ने बताई है। घटना को विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
-रसना ठाकुर, एसपी मऊगंज