Mauganj News: मऊगंज में शराब का सेवन कर पुलिसकर्मी ने ठेले वालों को दिखाया वर्दी का रौब

मऊगंज बस स्टैण्ड में काफी देर तक मचाया उत्पात, लोगों ने बनाए वीडियो

 | 
Mauganj

मऊगंज। एक आरक्षक शराब का सेवन करके ठेले वालों को वर्दी का रौब दिखाने के लिए पहुंच गया। बस स्टैण्ड में उसने ठेले वालों को हटवाया और काफी देर तक हंगामा किया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया जिसमें पुलिसकर्मी नशे की हालत में दिख रहा था। वह जिले का कर्मचारी नहीं था लेकिन इसके बाद भी वह ठेले वालों को वर्दी का रौब दिखा रहा था। 


बताया गया है कि शराब का सेवन करके एक कर्मचारी वर्दी का रौब दिखाने पहुंच गया। एक दिन पहले मऊगंज बस स्टैण्ड में आरक्षक वर्दी में आया था और ठेले वालों को धमकाने लगा। वह ठेले वालों से वसूली कर रहा था और उनको किनारे हटा रहा था। 


वह काफी शराब का सेवन किए हुए था और नशे की हालत में वह ठेेले वालों को वर्दी का रौब दिखा रहा था। आसपास खड़े लोग उसकी हरकतों का वीडियो बना रहे थे और मजे ले रहे थे। आरक्षक मऊगंज का नहीं था लेकिन वह मऊगंज बाजार में ठेले वालों को वर्दी का रौब दिखा रहा था। 


बताया गया है कि उक्त आरक्षक काफी देर तक मऊगंज बस स्टैण्ड हंगामा मचाता रहा और ठेले वालों को फटकारता रहा। आरक्षक की इस हरकतों से स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश देखने को मिला। उक्त आरक्षक इससे पहले भी मऊगंज में आकर इस तरह की हरकतें कर चुका है। वह ठेले वालों को हटवाकर राहगीरों को धमका रहा था।


जांच के लिए आदेश जारी 
आरक्षक का वीडियो अधिकारियों तक भी पहुंच गया है। वीडियो में आरक्षक पुलिस की वर्दी का रौब ठेले वालों केा दिखा रहा है और नशे की हालत में लड़खड़ा रहा था। यह वीडियो अधिकारियों के पास पहुंचने पर उन्होंने जांच हेतु आदेशित कर दिया है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरक्षक आखिर किस जिले में पदस्थ है। अधिकारियों ने उसके मऊगंज में पदस्थ होने से इंकार किया है।


इनका कहना है-
आरक्षक का एक वीडियो सामने आया है। वह मऊगंज में ठेले वालों को हटवा रहा था। आरक्षक मऊगंज पुलिस का कर्मचारी नहीं है। इसके बाद भी वह यहां पर ठेले वालों को धमका रहा था। पूरे प्रकरण की जांच हेतु आदेश जारी कर दिए गए है।
-विक्रम सिंह, एएसपी मऊगंज