Rewa News: रीवा में पहाड़ में मिली क्षत-विक्षत लाश, नहीं हो पाई शिनाख्त

सोहागी पुलिस स्पॉट में पहुंची, लाश की पहचान के चल रहे प्रयास

 | 
Rewa

रीवा। एक युवक की जंगल में डिकम्पोज हालत में लाश मिली है। सुबह जंगल तरफ गए लेागों ने लाश को देखकर पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस स्पॉट में पहुंच गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी मौत के कारण पता नहीं चले है लेकिन हार्ट अटैक से मौत का संदेह व्यक्त किया जा रहा है। 


बताया गया है कि एक युवक की जंगल में शव बरामद हुआ है। चुनरी जंगल थाना सोहागी में मंगलवार को सुबह एक युवक की लाश पड़ी हुई थी। सुबह जंगल तरफ गए लोगों ने उसकी लाश को देखकर पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई।

युवक की लाश पूरी तरह से डिकम्पोज हालत में पहुंच गई थी। उसकी मौत कुछ दिन पूर्व हुई थी और जंगल में लाश पड़ी रही जिसके बारे में किसी को पता नहीं चला। मंगलवार को बदबू आने पर लोग उधर गए तो उसका शव देखा। 


बताया गया है कि पुलिस ने पूरे स्पाट का बारीकी से मुआयना किया। बाद में उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उसकी मौत के सटीक कारण पता नहीं चल पाए है। पुलिस ने उसकी लाश की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। वह कहीं बाहर का हो सकता है जो भटकते हुए वहंा पहुंच गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस हार्ट अटैक से उसकी मौत की संभावना व्यक्त कर रही है। मर्ग कायम कर पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।


इनका कहना है-
एक व्यक्ति की लाश जंगल में मिली है। आसपास के लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस स्पॉट में पहुंच गई। लाश पूरी तरह डिक पोज हो गई थी जिस पर मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया गया है।
-पवन शुक्ला, टीआई-सोहागी