Mauganj News: मऊगंज में साइबर फ्रॉड का शिकार बना युवक, गवाए 2.31 लाख रुपए

स्कीम बताने हिंदी में सुनने के लिए '2' दबाने को कहा और हैक कर लिया फोन

 | 
Mauganj

मऊगंज। साइबर की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। किसी न किसी तरह से आए दिन लोग इनका शिकार बन रहे है और बदमाशों के जाल में फंस रहे है। एक युवक को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके उसका मोबाइल हैक किया और खाते से रुपए निकालने में कामयाब हो गए। पीड़ित ने रिपोर्ट थाने में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने घटनाकारित करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 


बताया गया है कि एक युवक को बदमाशों ने साइबर फ्राड का शिकार बनाया है। ग्राम बरहटा थाना मऊगंज निवासी रावेन्द्र कुमार यादव को गत दिवस एक फोन आया था जिसमें उसकेा किसी स्कीम बताने का झांसा दिया था। हिन्दी में सुनने के लिए उसने देा बटन दबा दी तो उसका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद तो आरोपियों ने उसका मोबाइल हैक कर लिया। उसको समझ ही नहीं आया कि क्या हो गया। उसके मोबाइल से आरोपियों ने 2 लाख 31 हजार रुपए निकाल लिए और उसको पता नहीं चला। 


बताया गया है कि कुछ दिन पहले वह बैंक से रुपए निकालने के लिए गया हुआ था तो उसको खाते में बैलेंस नहीं होने की जानकारी हुई। उसने पता लगाया तो खाते का पैसा किसी दूसरे एकाऊंट में ट्रांसफर हो गया था। परेशन युवक थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटनाकारित करने वाले आरोपियों की सारगर्मी से पतासाजी शुरू कर दी है। 


पुलिस ने साइबर सेल को युवक की शिकायत भेजी है जिसकी मदद से बदमाशों की पतासाजी की जा रही है। पीड़ित ने युवक ने बताया कि उसके मोबाइल का नेटवर्क गायब हो गया था जिस पर वह समझ नहीं पाया कि आरोपियों ने हैक कर लिया है। वह अपने मोबाइल की गड़बड़ी मानकर उसे नजरअंदाज कर दिया था जिससे कई दिनों तक उसको जानकारी नहीं हुई है।


इनका कहना है-
एक युवक ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उसने खाते से रुपए निकलने की जानकारी दी है। पूरे प्रकरण को विवेचना में लिया गया है। साइबर सेल की सहायता से आरोपियों की पतासाजी के प्रयास किए जा रहे है।
- सची पाठक, एसडीओपी मऊगंज