Maihar News: केजेएस सीमेंट में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
कार्यकारी निदेशक कर्नल नीरज वर्मा ने किया ध्वजारोहण
मैहर। गणतंत्र दिवस का परंपरागत राष्ट्रीय पर्व केजेएस सीमेंट में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यकारी निदेशक कर्नल (रिटा) नीरज वर्मा ने ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दी। देश में संविधान स्थापना के इस राष्ट्रीय पर्व की शुरुआत सुरक्षा प्रहरियों की टुकड़ी के आकर्षक मार्च पास्ट व परेड से हुई।
कर्नल वर्मा ने ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में आज के दिन का राष्ट्रीय महत्व बताते हुए देश की आजादी के लिए शहादत देने वाले सेनानियों का स्मरण किया और उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

श्री वर्मा ने कंपनी के चेयरमैन पवन अहलूवालिया जी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कंपनी परिसर में क्षेत्रवार टीम बनाकर हाउसकीपिंग अभियान चलाने का आव्हान किया है और इस कार्य को हमें मिलजुल कर धरातल पर उतारना है।

कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक कुशल सिंह सिंघवी ने भी समारोह को संबोधित किया और कहा कि कंपनी की ग्रोथ मुख्य रूप से टीमवर्क पर निर्भर है । श्री सिंघवी ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का अधिकाधिक उपयोग कर वेस्टेज घटाकर लागत में कमी की जा सकती है जो कि हर कंपनी का उद्देश्य होता है।

कार्यक्रम का सरस संचालन जनसंपर्क प्रबंधक निरंजन शर्मा ने किया। इस अवसर पर कंपनी के सीईओ राजेश बैरागी, प्रोजेक्ट हेड बीके ठाकुर, माइंस हेड वीएस राठौर, मार्केटिंग हेड जुगल दुबे, महाप्रबंधक बीके त्रिपाठी, प्रोसेस हेड अश्वनी सोनी, परचेज हेड दीपक शर्मा, मटेरियल हेड अनिल राय, आईटी हेड बीके गाइन, सेफ्टी हेड अखिलेश कुशवाहा, ईएंडआई हेड आरके नम्मी, टीसीएस हेड आशीष सिंघई, एचआर प्रबंधक पियूष त्रिपाठी, एडमिन प्रभारी मनीष सिंह एवं डॉ टीएस बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कंपनी की सीएसआर यूनिट ने निकटस्थ 10 ग्रामों के स्कूलों व आंगनबाड़ियों में पहुंचकर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया।