Maihar News: मैहर में केजेएस सीमेन्ट में मनाया गया 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़ा

'सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं'

 | 
Maihar

मैहर। केजेएस सीमेन्ट में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में सुरक्षा पखवाड़ा मनाया गया। इस पखवाड़े के तहत सुरक्षा अभियान 2026 के विषय 'सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं' पर आधारित विभिन्न सुरक्षा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 


पखवाड़े के समापन समारोह की शुरुआत सुरक्षा शपथ के साथ हुई। सेफ्टी हेड अखिलेश कुशवाहा ने सर्वप्रथम एक कविता के माध्यम से सुरक्षा संदेश प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी निदेशक कर्नल रिटा. नीरज वर्मा ने सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने के लिए कर्मचारियों से सदैव सुरक्षा नियमों को अपनाने का आह्वान किया। 


आलोक खरे ने सुरक्षा नारा पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में पखवाड़े भर चली विभिन्न सुरक्षा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को  उपस्थित उच्चाधिकारियों के हाथों से पुरुस्कार वितरित किए गए।

Maihar

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोजेक्ट हेड बीके ठाकुर, माइन्स हेड विजय सिंह राठौर, ईएंडआई हेड आरके नम्मी, प्रोसेस हेड अश्विनी सोनी, धीरज श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, आरपीएस चौहान, कीर्ति रमेश, विष्णु शर्मा, डा.टीएस बघेल एवं एचआर महाप्रबंधक जैनेंद्र झा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।