Nautapa 2023: नौतपा में भारी रहे बादल, मौसम ठंडा, रीवा, जबलपुर, सागर समेत 6 जिलों में बारिश
पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा असर, आगामी 2 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम लगातार बदल रहा है। प्रदेश में कुछ जगह बारिश के कारण नौतपा की गर्मी छंट गई है। शनिवार को जबलपुर, सागर, दमोह, छतरपुर, सिंगरौली, रीवा और अनूपपुर में बारिश हुई। यहां 10 मिमी. बारिश दर्ज की गई।
10 जिलों में तेज हवा के साथ बूंदें गिरी। सिंगरौली में 25 मिमी (सामान्य से 733%) बारिश हुई। छतरपुर में 1.6 तो भोपाल में 2.5 मिमी बारिश हुई है। दमोह में बिजली गिरने से पिपरिया दिगंबर की संतोष (50) की मौत हो गई। 40.5 डिग्री के साथ चली। खंडवा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। भोपाल में आंशिक बादल रहे। वहीं दोपहर में 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चली।
इधर मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया, अभी उत्तरी-पश्चिमी राजस्थान में ऊपरी हवा का चक्रवात है। यहां से एक ट्रफ लाइन उत्तरी मप्र तक आ रही है। इससे बादल, बारिश की स्थिति है। दो दिन मौसम ऐसा ही रह सकता है। 31 मई के आसपास फिर मौसम बदल सकता है।