CM shivraj's Rewa Visit: 26 को फिर रीवा आएंगे सीएम शिवराज, विकास यात्रा के तहत करेंगे रोड शो

रीवा और विंध्य को साधने लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं मुख्यमंत्री

 | 
shivraj

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 जुलाई को फिर रीवा आयेंगे। मुख्यमंत्री गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के बदवार वाया गुढ़ से रीवा तक रोड शो करेंगे। इसके पूर्व बदवार में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह यात्रा सरकार द्वारा विकास पर्व के रूप में निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री रीवा में रोड शो से पहले सिंगरौली जिले के देवसर में आयोजित महिला सम्मेलन संग्राहकों को को दूरे चप्पल और कार साथ ही क्षेत्र में कई विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी करेंगे। 


जबकि एक दिन पूर्व यानी 25 जुलाई को सतना के मैहर विधानसभा क्षेत्र में शबरी आश्रम मैहर का लोकार्पण करेंगे। यहां आम सभा का भी आयोजन होगा। इसके बाद मैहर से रामपुर वाघेलान तक रोड शो करेंगे वैसे तो मुख्यमंत्री की विकास पर्व यात्रा आज 16 जुलाई को धार जिले से शुरू होगी। वह प्रायः हर जिले में निकाली जायेगी लेकिन रीवा संभाग में विशेष रूप से फोकस है।

मऊगंज-त्योंथर के बाद अब गुढ़ की बारी
हाल ही में मुख्यमंत्री मऊगंज, त्योंथर का दौरा कर चुके हैं। अब गुढ़ की बारी है। गुढ़ में रोड शो कर भाजपा की मजबूती देने की कोशिश करेंगे मुख्यमंत्री के लगातार हो रहे दौरों से कांग्रेस की जरूर धड़कनें बढ़ रही है। मुख्यमंत्री इस बार भी विध्य से बड़ी जीत को उम्मीद कर रहे हैं। यही वजह है कि उनका फोकस भी विंध्य की ही तरफ हैं। कमजोर विधानसभा सीटों पर सीएम कुछ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं
 

संभाग में दो दिन रहेंगे मुख्यमंत्री
विकास पर्व के तारतम्य में मुख्यमंत्री दो दिन रीवा संभाग में रहेंगे। चर्चा है कि राहुल गांधी की भी शहडोल में सभा होनी है, इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विध्य में रोड शो करने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री अब तक कई मर्तबा रीवा सहित विंध्य के जिलों में पहुंच चुके हैं। 


डमेज कंट्रोल के लिए है रोड शो ? 
उल्लेखनीय है यह वर्ष चुनावी वर्ष है। पिछले चुनाव में भाजपा विंध्य में बंपर वोटों से जीता थी। रीवा में भाजपा को सभी 8 विधानसभा सीटों में जीत मिली थी। इस बार के चुनाव में भाजपा रीवा व विध्य में अपनी बादशाहत बरकरार रखना चाहती है। अभी हाल ही में सीधी पेशाब कांड से सरकार की बड़ी किरकिरी हुई है। हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित को भोपाल बुलाकर उसका सम्मान किया। इसके साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की है। लेकिन संतुलन नजर नहीं आ रहा है। दूसरा पक्ष नाराज दिख रहा है। माना जा रहा है कि सीधी को छोड़कर रीवा संभाग के तीन जिलों में मुख्यमंत्री सभाएं कर विकास यात्रा व रोड शो के माध्यम से डैमेज कंट्रोल की कोशिश में हैं।