MP में बूथ विस्तारक अभियान के बहाने मतदाताओं के मन को टटोल रही BJP

रीवा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने किया आदिवासी बूथ अध्यक्ष के घर भोजन
 
 | 
MP

MP में भारतीय जनता पार्टी बूथ विस्तारक अभियान के जरिए मतदाताओं के मन को टटोलने की चाकबंदी कर रही है। इसी तारतम्य में रीवा जिले में बूथ विस्तारक अभियान-2 के चौथे दिन शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बूथों पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। 

मेरा बूथ सबसे मजबूत संकल्प के साथ BJP कार्यकर्ता अभियान के  चौथे दिन आठों विधानसभा के बूथों पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को भाजपामय बनाने के लिए 51 प्रतिशत वोट शेयर का जो लक्ष्य हमें पूरा करना है वह बूथ सशक्तिकरण अभियान की सफलता से पूरा होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथों को सशक्त करने का आव्हान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह शुक्रवार को बूथ विस्तारक अभियान-2 के अंतर्गत जिले के प्रवास पर थे। उन्होंने मनगवां विधानसभा के रामपुर सर्किल मंडल के शक्ति केंद्र कोट के बूथ क्रमांक 124,125 में उपस्थित रहकर कार्यक्रताओ की बैठक ली। जिसके पश्चात त्यौंथर विधानसभा के त्यौंथर मंडल के बूथ क्रमांक 126,127 में आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान में सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

MP

इसके उपरांत उन्होंने त्यौंथर विधानसभा के रायपुर सोनौरी मंडल के बुटामा के बूथ क्रमांक 202 तथा मनगवा विधानसभा के लालगांव मंडल के बूथ क्रमांक 11,12 में बूथ समिति की बैठक ली तथा बूथ समिति का गठन एवं पन्ना प्रमुख,पन्ना समिति का गठन कर डिजिटल वेरिफिकेशन भी किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने त्यौंथर मंडल के बूथ क्रमांक 126 के बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र आदिवासी के यहां भोजन भी किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ विस्तारक अभियान एक को जिस तरह हमने फिजिकल और डिजिटल तौर पर सफल बनाया, ठीक उसी प्रकार हमें बूथ विस्तारक अभियान-2 को भी सफल बनाना है। इस अभियान के अंतर्गत हमें अपने बूथ को मजबूत तो करना ही है, साथ ही हमें यह ध्यान रखना है कि अपने बूथ पर सरकार की योजनाओं से जो लोग वंचित है उन पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों को हमें अभियान के दौरान पार्टी से जोडने का काम करना है।

अभियान के पांचवें दिन जिलाध्यक्ष देवतालाब तथा मऊगंज विधनसभा के नईगढ़ी,देवतालाब,मऊगंज तथा खटखरी मंडल के शक्ति केंद्रों के बूथों पर प्रवास पर रहेंगे।इसके अतिरिक्त सभी मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष अपने अपने मंडलों के प्रवास पर रहे है।