Chhattisgarh News: राजनांदगांव में ब्लैकलिस्ट होने के बावजूद ठेकेदार सक्रिय, प्रभाव के दम पर भुगतान और लाइसेंस बहाली के आरोप

विद्युत वितरण कंपनी से जुड़ा मामला; ठेकेदार को उपकृत करने नियम- कानून ताक पर

 | 
CG

राजनांदगांव। शहर में विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) से जुड़े एक ठेकेदार पर नियमों को दरकिनार कर प्रभाव के जरिए काम कराने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, “सुशील ट्रेडर” को वर्ष 2024 में परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं करने के कारण ब्लैकलिस्ट किया गया था।

 

इसके बावजूद, सूत्रों का दावा है कि ठेकेदार ने कथित रूप से राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए न केवल अपने लंबित बिलों का भुगतान निकलवाया, बल्कि ब्लैकलिस्टेड लाइसेंस की बहाली भी करा ली।

 

मामले में यह भी आरोप है कि संबंधित ठेकेदार स्वयं को विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों, जैसे “रंग मंच”, से जुड़ा पदाधिकारी बताकर स्थानीय स्तर पर प्रभाव बनाता है। वहीं, कृषि पंप स्थापना जैसे कार्यों के नाम पर ग्रामीणों से अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने पर उन्हें कथित तौर पर धमकाया जाता है, जिससे क्षेत्र में भय और असंतोष का माहौल बना हुआ है।

 

मामले को लेकर नागरिकों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।