CG News: भीम सिंह कंवर पर सरकार का भरोसा बरकरार, तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक पद पर कार्यकाल फिर बढ़ा

 | 
CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने अनुभवी और कुशल प्रशासनिक नेतृत्व के धनी भीम सिंह कंवर पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के संचालक एवं प्रबंध निदेशक ( एमडी) पद पर उनके कार्यकाल में पुनः एक वर्ष की वृद्धि कर दी है। ऊर्जा विभाग द्वारा 09 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार श्री कंवर का कार्यकाल एक वर्ष अथवा आगामी आदेश, जो भी पहले हो, तक बढ़ाया गया है।


तीसरी बार महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से पॉवर सेक्टर में खुशी की लहर है। भीम सिंह कंवर ने अपने कार्यकाल में बेहतर प्रशासनिक समन्वय, विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और उपभोक्ता सेवाओं को प्रभावी बनाने की दिशा में उल्लेखनीय नेतृत्व दिया है।


उनकी कार्यकुशलता, दूरदर्शी सोच और ऊर्जा क्षेत्र के प्रति समर्पण को देखते हुए राज्य शासन द्वारा लगातार उन पर भरोसा जताया जाना उनकी सफल नेतृत्व क्षमता का प्रमाण माना जा रहा है।


श्री कंवर के पुनः प्रबंध निदेशक बनने पर विद्युत विभाग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेकेदारों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।