Anuppur News: अनूपपुर में माहेश्वरी समाज ने मनाई महेश नवमी
समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

अनूपपुर। माहेश्वरी समाज ने अपने वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।संभाग स्तरीय कार्यक्रम 8 जून 2025 को होटल लेवल वन आहूजा मार्केट शहडोल में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर की महिला समाज की पदाधिकारियों की उपस्थिति में मनाया गया।
महेश नवमी के कार्यक्रम में विशेष रूप से अनीता जावंधिया राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री,शोभा लाहोटी राष्ट्रीय कार्य समिति के साथ ही पूर्वी मध्यप्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल की प्रदेश अध्यक्ष रंजना बाहेती एवं प्रदेश सचिव राजश्री राठी विशेष रूप से उपस्थित रही।
मंचासीन अतिथियों एवं माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ पुरुषों एवं महिलाओ ने सर्वप्रथम भगवान महेश की पूजा,अर्चना दीप प्रज्वलन कर की।तत्पश्चात सभी लोगों ने महेश वंदना की।तत्पश्चात महिला मंडल द्वारा महेश वंदना बलिहारी-बलिहारी,जय महेश, बलिहारी का गायन किया गया। इसके पश्चात आए हुए राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक अतिथियों के साथ ही कमल मुंदड़ा,सुनील मंत्री, साधना मंत्री को मंचासीन किया गया एवं सभी मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया गया।
महिला मंडल ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत गया 'स्वागत करा थारो आज,पधारो म्हारा आंगन में' जिसकी सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की। मंचासीन अतिथियों राजश्री राठी-प्रदेश सचिव,शोभा लाहोटी-राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य,अनिता जावंधिया-राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री के साथ रंजना बाहेती- प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के उत्थान के लिए एवं समाज को आगे बढ़ाने के लिए कई टिप्स बताएं।
उन्होंने कहा कि संगठन से संवाद-संकल्प के साथ कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।जिससे अपनी बहनों से डायरेक्ट रूबरू हो सके,उनकी बातें सुन सके और उसका समाधान कर सके। उन्होंने माहेश्वरी समाज द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
प्रदेश अध्यक्ष रंजना बाहेती ने संगठन से संवाद-संकल्प के साथ के संबंध में दो बातें कहीं प्री वेटिंग सूट, फूलों की होली जिस पर खुलकर चर्चा की एवं संवाद भी किया एवं माहेश्वरी समाज से इस पर संकल्प लेने का आव्हान भी किया।
उन्होंने शहडोल माहेश्वरी समाज से मिले आत्मीय स्वागत पर कहां की मुस्कानों की एक माला मेरे नैनों में समा गई।जिस पर सभी ने ताली बजाकर स्वागत किया। रंजना ने कहा कि तीन पीढियां होगी साथ,जब ही होगा सशक्त समाज।उन्होंने शहडोल माहेश्वरी समाज से मिले आत्मीय सम्मान की भूरि भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम में चंद्रकांता बियानी का प्रदेश अध्यक्ष रंजना बाहेती ने सम्मान किया। साथ ही अनूपपुर की पार्षद राधिका बियानी का भी प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत किया। माहेश्वरी समाज के जिलाध्यक्ष सुनील मंत्री एवं महिला मंडल की अध्यक्ष साधना मंत्री ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।