MP 53th District : मऊगंज बनेगा MP का 53वां जिला; अब त्योंथर को जिला बनाने की मांग, सड़कों पर उतरे लोग

जिला निर्माण मंच त्योंथर ने शुरू की सात दिवसीय पदयात्रा, आधा सैकड़ा गांवों में जुटेंगे लोग
 | 
Mauganj
लाखो नागरिको के लिए बड़ी खबर! रीवा से अलग होगा मऊगंज, बनेगा प्रदेश का 53वां जिला, CM शिवराज 4 मार्च को करेंगे घोषणा
 

रीवा जिले के एक हिस्से को मध्यप्रदेश का नया जिला बनाया जा रहा है। मऊगंज मध्य प्रदेश का 53वां जिला होगा। सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान स्वयं आगामी 4 मार्च को स्वयं मऊगंज पहुंचकर नए जिले का औपचारिक ऐलान करने जा रहे हैं। प्रशासनिक तैयारियों को अनौपचारिक रूप से अंजाम दिया जा रहा है।

मऊगंज क्षेत्र में खुशी, त्योंथर के लोगों में आक्रोश


 Live Good Morning में मऊगंज को मध्य प्रदेश का 53वां जिला बनाए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद जहां मऊगंज - हनुमना- देवतालाब क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल व्याप्त है, वहीं त्योंथर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि त्योंथर क्षेत्र के लोग भी त्योंथर को जिला बनाने की मांग काफी लंबे अरसे से कर रहे हैं।

सात दिवसीय पदयात्रा शुरू की


Live Good Morning के जरिए मऊगंज को जिला बनाए जाने की खबर जैसे ही तेजी से वायरल हुई, त्योंथर क्षेत्र के लोगों ने एकत्रित होकर सीएम शिवराज सिंह चौहान से त्योंथर को जिला बनाए जाने की मांग को एकदम से मुखर कर दिया। सोमवार को त्योंथर क्षेत्र के तमाम लोग सड़कों पर उतर आए और अपनी मांग को औपचारिक जामा पहनाने के लिहाज से उन्होंने सात दिवसीय पदयात्रा शुरू कर दी।

mauganj

डभौरा नगर परिषद से शुरू हुई पदयात्रा


Live Good Morning चाकघाट संवाददाता ईशु केशरवानी के मुताबिक, आज सात दिवसीय संघर्ष पदयात्रा जिला निर्माण मंच त्योंथर के बैनर तले डभौरा नगर परिषद से प्रारंभ की गई है, जो 50 से ज्यादा गांवों से होकर चाकघाट नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत समाप्त की जाएगी। इस पदयात्रा के जरिए को जिला बनाए जाने की मांग को अंजाम तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा।

 मऊगंज को नहीं देंगे 1 इंच जमीन भी


वहीं त्योंथर तहसील को नए जिले मऊगंज में शामिल किए जाने की चर्चा का भी त्योंथरवासियों ने  पूरी तरह से विरोध किया है। Live Good Morning  से चर्चा में त्योंथरवासियों ने कहा कि यदि मऊगंज में त्योंथर को शामिल करने की कोशिश की गई तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। लोगों का कहना है कि हम त्योंथर क्षेत्र की 1 इंच जमीन भी मऊगंज को नहीं देंगे।

अभी MP में हैं 52 जिले

 

  1. भोपाल संभाग- भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, सीहोर।
  2. चंबल संभाग- श्वयोपुर, मुरैना, भिंड।
  3. ग्वालियर संभाग- अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी।
  4. इंदौर संभाग- अलीराजपुर, इंदौर, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, धार, बुरहानपुर, बड़वानी।
  5. जबलपुर संभाग- छिंदवाड़ा, कटनी जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी।
  6. नर्मदापुरम संभाग- बैतूल, हरदा, होशंगाबाद।
  7. रीवा संभाग- रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली।
  8. सागर संभाग- छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, सागर व निवाड़ी जिला। 9. शहडोल संभाग- शहडोल, अनूपपुर, उमरिया जिला।
  9. उज्जैन संभाग- आगर मालवा, उज्जैन, देवास, नीमच, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर।