4 State Presidents Changed: बीजेपी ने 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले, चुनावों से पहले संगठन में किया ताबड़तोड़ बदलाव, देखिए लिस्ट

सुनील जाखड़ को मिली पंजाब प्रांत की जिम्मेदारी, पूर्व सीएम मरांडी संभालेंगे झारखंड

 | 
bjp

लोकसभा चुनाव 2024 को अब 1 साल से कम का समय बचा हुआ है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने बड़े स्तर पर संगठन में बदलाव कर अपनी व्यापक तैयारियां शुरू करने के संकेत दिए हैं। बीजेपी ने 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया है और नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है।


भारतीय जनता पार्टी ने जिन 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं उनमें से पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल है। बीजेपी ने पंजाब की कमान सुनील जाखड़ को तो झारखंड की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को सौंपी है। इसी तरह जी किशन रेड्डी तेलंगाना तो पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। इसके साथ ही चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष राजेंद्र एटीला को नियुक्त किया गया है।


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं जाखड़
भाजपा ने जिन सुनील जाखड़ को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है वह एक जमाने में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। सुनील जाखड़ ने बाद में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। और अब वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे। जानकारों की मानें तो भाजपा ने सुनील जाखड़ को हिंदू चेहरे के रूप में पंजाब प्रांत में सामने लाने का प्रयास किया है।

वहीं अगर तेलंगाना की बात करें तो तेलंगाना में मौजूदा केंद्रीय मंत्री और सांसद जी किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भेजा गया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री पी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक बाबूलाल मरांडी के हाथों में झारखंड की कमान है।

 

फिलहाल बीडी शर्मा के हाथों में रहेगी एमपी की कमान
कयास लगाए जा रहे थे कि मध्य प्रदेश में भी प्रदेश अध्यक्ष बदला जा सकता है लेकिन फिलहाल बीजेपी की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि मध्यप्रदेश में बीडी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष पद पर मौजूद है हालांकि इनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के आला अधिकारियों ने मध्यप्रदेश में फिलहाल बदलाव के कोई संकेत नहीं दिया है।