Rewa News: घर में घुसकर सिरफिरा आशिक रहा था परेशान, युवती ने लगा ली फांसी
![Rewa News: घर में घुसकर सिरफिरा आशिक रहा था परेशान, युवती ने लगा ली फांसी](https://livegoodmorning.com/static/c1e/client/102392/migrated/4e24926869cc4776a2889d383f7890a2.jpg)
गुड मॉर्निंग डिजिटल।
रीवा। खबर जिले के त्योंथर से आ रही है जहां सिरफिरे आशिक की बदतमीजियों से परेशान एक युवती ने फांसी लगा कर जान दे दी। नए साल का जश्न मातम में बदल गया। जानकारी के मुताबिक १ जनवरी की शाम पेशे से टीचर युवती ने बंद कमरे में कपड़े का फंदा बनाकर झूल गई। जब मृतका की छोटी बहन ने देखा तो उसके होश उड़ गए। हल्ला मचाने पर बाकी घर वाले भी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को फंदे से उतारा इधर परिजनों ने पुलिस को देख एक स्वर में सिरफिरे आशिक पर परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्जकर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को त्योंथर सिविल अस्पताल ले जाने पर वहां भी सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने घंटों बवाल मचाया है।
लोगों का बढ़ता आक्रोश के बाद त्योंथर चौकी व सोहागी पुलिस को मौके पर पहुंची तथा परिजनों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर परिजन माने और पीएम हुआ। वहीं दूसरे दिन त्योंथर पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान लेकर आईपीसी की धारा 306 का अपराध दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
ये है मामला
बताया गया कि 24 वर्षीय युवती एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका के रूप में पदस्थ थी। जिसको एक मनचला आए दिन परेशान करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम विक्रांत सिंह पुत्र धीरेन्द्र सिंह 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 2 त्योंथर बताया गया। आरोपी अक्सर स्कूल आते व जाते समय युवती को परेशान करता था।
लेकिन 1 जनवरी की शाम आरोपी विक्रांत सिंह प्रेमिका के घर पहुंचा। वहां युवती को परेशान करने लगा। युवती उसे घर से चले जाने की बात करती रही। जबकि छोटी बहन घर में ही मौजूद थी। काफी देर बाद जब आरोपी घर से चला गया। युवती ने लोकलज्जा के डर से कमरे के अंदर जाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर नहीं आई। तब छोटी बहन ने फंदा से लटका देख परिजनों को बुलाया। चर्चा है कि आरोपी युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती भी आरोपी से पीछा छुड़ाने दिखावटी प्रेम कहकर बात टाल देती थी।