Politics: कांग्रेस में बड़े बदलाव करेंगे खड़गे, कई राज्यों के बदलेंगे अध्यक्ष, प्रियंका गांधी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

कर्नाटक जीत के बाद उत्साहित कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 में कर रही है फोकस

 

कर्नाटक में मिली बंपर जीत के बाद अब कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उत्साहित नजर आ रही है यही कारण है कि साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में पार्टी की सक्रियता बढ़ी है मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना जीत के बारे में कांग्रेसी ब्लूप्रिंट तैयार कर चुकी है। इसके साथ कांग्रेस अब 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। सबसे पहले संगठनात्मक फेरबदल की योजना है।


 दरअसल कांग्रेस राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और झारखंड में जल्द नए अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। साथ ही पार्टी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड़ा को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि ओडिशा, हरियाणा और बिहार में कांग्रेस जल्द नए प्रभारी नियुक्त करेगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी प्रभारी बदले जाएंगे। 


खास बात यह हैं कि राजस्थान में भी जल्द नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है। क्योंकि राज्य में सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच मनमुटाव खुलकर सामने आ गया है। इसके अलावा युवा चेहरों को मौका देने के उद्देश्य से जल्द एक नई कांग्रेस वर्किंग कमेटी चुनी जाएगी। रायपुर के अधिवेशन में इसबात को लेकर प्रस्ताव भी पारित हुआ था।


 सूत्रों के मुताबिक, पूरे सांगठनिक फेरबदल की प्रक्रिया अगले एक से तीन सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पास इन पदों के लिए उम्मीदवारों के नाम पहुंच चुके हैं। वहीं राजस्थान में लंबे वक्त से गहलोत और पायलट के बीच विवाद चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से दोनों नेताओं ने खुले सकती हैं।

तौर पर एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं, कांग्रेस कई महीनों से राजस्थान का संकट टाल रही हैं। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दोनों नेताओं को साथ लाने की कोशिश की थी। कर्नाटक चुनाव के बाद दोनों नेताओं से बातचीत भी की गई। अमेरिका दौरे पर जाने से ठीक पहले राहुल गांधी ने दोनों से मुलाकात की थी। इस दौरान पायलट और गहलोत को समझाने की कोशिश भी की गई। ताकि राजस्थान चुनाव से पहले एकजुटता का संदेश दिया जा सके। हालांकि अभी तक कोई फॉर्मूला नहीं निकल सका है, क्योंकि दोनों नेता अपने-अपने स्टैंड पर अड़े हैं ।

हिमाचल और कर्नाटक में प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया था, दोनों ही राज्यों में कांग्रेस को जीत मिली। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी जल्द ही बड़ी भूमिका में नजर आ सकती हैं। इससे पहले उन्हें यूपी का प्रभारी बनाया गया था। हालांकि, राज्य में मिली हार के बाद उन्होंने हिमाचल और कर्नाटक का रुख किया। इसके बाद कहा जा रहा हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी को प्रभार छोड़ सकती हैं।