Rashmika mandhana: नेशनल क्रश 'रश्मिका मंधाना' करने जा रहीं शादी, कौन होगा खूबसूरत एक्ट्रेस का दूल्हा जानिए-

हाल ही में आई बॉलीवुड फिल्म एनीमल में रणवीर के अपोजिट नजर आई थीं रश्मिका  

 | 
rashmika

देश की नेशनल क्रश व पैन इंडिया एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं। सूत्रों की माने तो खूबसूरत अभिनेत्री साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा को अपना जीवन साथी बनाने जा रही हैं। बता दें कि रश्मिका और विजय गीता गोविंदम, डियर कामरेड जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। जिन्हें एक साथ दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया गया। दोनों की लव कमेस्ट्री भी लोगों को अच्छी लगी। 

vijay

बताया जाता है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंधाना गीता गोविंदम के सेट में एक दूसरे से मिले थे। जिसके बाद दोनों में अटैचमेंट बढ़ गया। फिल्म के बाद से ही दोनों को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जाता रहा है। दोनों के बीच लव अफेयर की भी चर्चा आम रही। जिसके बाद विजय व रश्मिका के शादी की खबरें सामने आ रहीं हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि रश्मिका अगले ही माह सगाई कर सकती हैं। 

rashmika

वहीं दोनों के प्रोफेशन लाइफ की बात करें तो जहां एक ओर रश्मिका इन दिनों अर्जुन अल्लू के साथ पुष्पा २ की शूटिंग में बिजी हैं वहीं विजय फैमिली स्टार में मृणाल ठाकुर के साथ काम रह रहे हैं। हाल ही में आई सुपरहिट फिल्म एनिमल में रश्मिका ने रणवीर कपूर के अपोजिट काम किया था।