Singrauli News: सिंगरौली में बनेगा एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव यादव का बड़ा ऐलान

सीएम ने सिंगरौली में 257 करोड़ के निर्माण कार्यो का किया लोकार्पण-शिलान्यास

 | 
CM mohan yadav

 सिंगरौली। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिंगरौली में जन आभार यात्रा में जगह जगह आत्मीय स्वागत किया गया। सड़क के दोनो ओर बड़ी सख्या में उपस्थित आम जनो ने पुष्पवर्षा कर अपने लाडले मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। जन आभार यात्रा के बाद मुख्यमंत्री ने एनसीएल मैदान पहुचकर 257 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने महिला स्व सहायता सामूहो  को बैंक लिंकेज की 59 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से जारी की। मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो को हितलाभ का वितरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंगरौली ऋंगी ऋषि की धरा है। इस पर भगवान की विशेष कृपा है। सिंगरौली के एक ओर बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस तथा दूसरी ओर भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट है। यह पूरा क्षेत्र देश को कोयले और विद्युत के रूप में सर्वाधिक उर्जा देने वाला क्षेत्र है। इस धरा को आज 257 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है।

 

तेजी से हो रहे विकास कार्य 
 देश और प्रदेश में इस समय डबल इंजन की सरकार है जो तेजी से विकास के कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति की ध्वजा लहरा दी है। अब अवध से अरब तक भारतीय संस्कृति की गूंज है प्रभू श्री राम 5 सौ साल के बाद भव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं। जो लोग भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगाते थे जिन्होंने भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण अस्वीकार्य कर दिया, उन्हें आम जनता उचित परितोषिक देगी।

singr54auli

जल्द शुरू करेंगे एयर एंबुलेंस 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश भगवान राम और कृष्ण के आधार पर चलता है हमारे लिए जनता की सेवा ही सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री जी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं। उनके जीवन का संकल्प देश का विकास और जनता की सेवा है। आपका आशिर्वाद मिला तो प्रदेश को विकास में नम्बर 1 बनायेगे। प्रधानमंत्री जी ने उज्जैन को महाकाल लोक का उपहार दिया है। जिले के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगो के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली की सिंगरौलिया हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जायेगा। शीघ्र ही हेलीकाप्टर एम्बुलेंश सेवा शुरू की जायेगी। अब गरीब को आयुष्मान कार्ड से उपचार सुविधा देने के साथ उसे एयर एम्बुलेंश से नि:शुल्क अस्पताल पहुचायेगे। जिले के विकास से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को शीघ्र मंजूरी दी जायेगी। गौमाता को हम निराश्रित नही रहने देगे,सभी अधूरी गौशालाओं का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करायेगे। गौशालाओं में रहने वाली प्रत्येक गाय के लिए 20 रूपये प्रति दिन की राशि को बढ़ाकर 40 रूपये किया जायेगा। अब गायो के लिए दुगनी राशि मिलेगी। पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाएं लागू रहेगी। इनका लाभ आम जनता को लगातार मिलेगा। 

sing

ये रहे मौजूद
समारोह में डॉ. राजेश मिश्रा  तथा कांत देव सिंह ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया। समारोह में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, नगरीय विकास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक, विधायक धौहनी कुवर सिंह टेकाम, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, पूर्व विधायक राम लल्लू बैस, पूर्व विधायक सुभाष बर्मा, पूर्व महापौर नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रेमवती खैरवार, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, गिरीश द्विवेदी, के.के तिवारी, बीरेन्द्र गोयल,  रामकुमार दुबे,  रावेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, अजय पाठक, आशा यादव, सीमा जयसवाल तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह में रीवा संभाग के कमिश्नर गोपालचंद डांड, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एम.एस सिकरवार, कलेक्टर अरूण परमार, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरैशी, वन मण्डल अधिकारी अखिल बंसल जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश तथा हजारो आम जन उपस्थित रहे।