Rewa News: रीवा में अब कांग्रेस भी हुई सक्रिय, अमरपाटन विधायक राजेंद्र सिंह ने संभाला मोर्चा

महंगाई बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा 

 | 
congress

रीवा। लोकसभा चुनाव के लिए जैसे जैसे मतदान नजदीक आ रहे हैं। आरोप प्रत्यारोप का दौर ते तेज हो चला है। इसी कडी़ में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह ने आज रीवा में पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महांपर्व लोकसभा आम चुनाव 2024 देश की दशा और दिशा तय करने का आम चुनाव हैं, जिसमें रीवा लोकसभा के आम मतदाताओं से अनुरोध है कि आज देश विभिन्न चुनौतियों से गुजर रहा हैं, जिसमें यदि आपने जात-पात, मजहब- सम्प्रदायें, ऊंच-नीच से ऊपर उठकर अपने विवेक से राष्ट्रहित में व जनहित में सरकार चुनने का और जन प्रतिनिधि चुनने का निर्णय नही लिया तो आने वाली पीढ़ी हम सबको माफ नही करेगी। 

 

संविधानिक संस्थाओं का अस्तित्व खतरे में
पत्रकार वार्ता में बताया गया कि संविधानिक संस्थाओं यथा सी.बी.आई. ई.डी. ईनकम टैक्स, का दुरूप्रयोग कर लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा हैं। 02-02 निर्वाचित मुख्यमंत्रियों को चुनाव के ऐन वक्त अर्नगल एवं निराधार आरोप लगाकर उन्हें जेल की शीकचौं में बंद कराकर इस डर से की इनके रहते उन राज्यों में हम चुनाव नही जीत सकते बंद करा दिया गया हैं। इसके ज्वलंत उदाहरण दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल, झारखण्ड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, हैं। 

 

मोदी सरकार की वादा खिलाफी 
 उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अपने चुनावी घोषणाओं को पूर्ण करने में सर्वथा असफल रही हैं। 02 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार देने की गांरटी देना, गरीबों के खातों काला धन वापस लाकर 15-15 लाख रूपया जमा कराने का वादा खोखला साबित हुआ हैं।  मोदी जी ने कहा था कि हम सत्ता में बैठते ही मंहगाई की मार झेल रहे आम जन को मंहगाई से मुक्ति दिलाएगें लेकिन आज मंहगाई अपने चरम सीमा पर पहुच चुकी हैं। मध्यम वर्गीय परिवार को अपना रोजमर्रा का काम निपटाने में भारी परेशानी हो रही हैं। 
 डीजल-पेट्रोल का दाम पूवर्तीय कांग्रेस सरकार के कार्यकाल और भाजपा सरकार के कार्यकाल की तुलना यदि करें तो दुगने स्तर पर पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ गया हैं। 400 सौ रूपया में गैस सिलेण्डर देने का वादा करने वाली सरकार 1200 सौ रूपये में सिलेण्डर देकर लोगो की कमर तोड़ रही हैं। 

 

 किसानों की आय दुगनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार आय तो दुगनी नही कर सकी लेकिन 06 हजार का लॉलीपॉप दिखाकर खाद, बीज, और किटनाशक, दवाईयों में भारी भरकम बढ़ौतरी करके दौगुनी राशि वसूल कर रही हैं, यही उनका किसानों की आय दौगुनी करने का वादा रहा हैं। किसान आंदोलन में एम.एस.पी. को कानूनी दर्जा दिलाने का वादा करने वाली मोद सरकार अपने वादों से मुकर गयी हैं, और आंदोलन करने वाले किसानों को प्रताड़ित कर रही हैं। आंदोलन के दौरान किसानों की सैकड़ो की संख्या में मृत्यु हुई लेकिन प्रधानमंत्री जी मौन रहें। 
  
 

रीवा के सांसद जर्नादन मिश्रा पर लगाए आरोप
 रीवा संसदीय क्षेत्र का दों पंचवर्षीय प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान प्रत्याशी श्री जर्नादन मिश्र का यदि कार्यकाल देखा जाये तो इनका पूरा कार्यकाल घोटालों से भरा हुआ हैं। इन्होने जनहित का एक भी काम नही किया केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार होते हुए रीवा जिले में कोई भी योजना जर्नादन मिश्रा के प्रयास से नही आई। किसानों की आवारा पशुओं की समस्या का समाधान इनके कार्यकाल में नही हो पाया वरन 17 महिने की प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने इस समस्या को दूर करने का जो विकल्प बनाया था, उसे भी भाजपा की सरकार ने धवस्त कर दिया। और सांसद के रूप में जर्नादन मिश्रा ने न तो लोकसभा के अंदर आवाज उठाई और ना ही प्रदेश सरकार के माध्यम से कोई कारगर प्रयास नही किया। 
 सांसद निधि के उपयोग में इनके द्वारा घोर भ्रष्टाचार किया गया हैं। इस निधि को इन्होने अपनी निजी पूंजी समझकर केवल अपने आप को उपकृत किया है लेकिन क्षेत्रीय लोगों को इसका कोई लाभ नही मिला। यदि इनके दोनों पंचवर्षीय कार्यकाल की सांसद निधि का चिठ्ठा खोला जाये तो करोड़ों-करोड़ रूपया का घोटाला उजागर हो जायेगा। इस मौके पर ई.राजेंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेस के कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।