Rewa News: रीवा के जेल में लगा 'मेगा मेडिकल कैम्प', कैदियों की हुई जांच

जेल के कैदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, बीमारी पर दी गई दवाई

 | 
Rewa

रीवा। जेल में कैदियों के स्वास्थ्य को देखते हुए आज मेगा मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया। जेल के अंदर ही जिला अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी, संजय गांधी अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने कैदियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और उनको बीमारियों से जुड़ी दवाईयां भी दी गई। शिविर का जेल के कैदियों ने लाभ उठाया।

 


बताया गया है कि जेल में शनिवार को वृहद कैम्प का आयोजन किया गया। जेल के अंदर मेडिकल कैम्प लगाया गया जिसमें साढ़े आठ सौ के लगभग कैदियों की जांच की गई। मेडिसीन, सर्जरी, आर्थोपेडिक, न्यूरो सहित कई बीमारियों के डाक्टर जेल आये हुए थे जिन्होंने जेल में रह रहे कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी हालत के बारे में जानकारी ली। कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत उनको आवश्यक जानकारियां भी दी।

 


 बताया गया है कि अस्पताल में कई कैदी बीमारियों से ग्रसित है। उनको अपने स्वास्थ्य को कैसे बेहतर रखना है और किस तरह से संयम रखना है इस बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। कैदियों की जांच के लिए दिन भर कैम्प चला और उसमें कैदियों की बीमारी का उपचार किया गया। 


 

Rewa
कैदियों को दी गई विधिक सहायता

केन्द्रीय जेल रीवा में कैदियों को विधिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाती है। कैदियों को शासन द्वारा विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती हे। कैदी यदि अपनी सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करना चाहते है तों उनको जेल के अधिकारी सहायता प्रदान करते है।

इसके लिए कैदियों को विधिक सहायता प्रदान की जाती है। जेल में जितने भी कैदी बंद है उन सभी को विधिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। जो कैदी बचे है उनका प्रकरण कानूनी पेचिदियों में उलझा हुआ है। इका निराकरण होते ही उनको भी विधिक सहायता प्रदान कर दी जायेगी


इनका कहना है-
जेल में शनिवार को मेगा कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण डाक्टरों की टीम ने किया है। हर विभाग के डॉक्टर मौजूद थे जिन्होंने कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उनको दवाईयां और आवश्यक सलाह दी। जेल में जो कैदी बंद है उनके हेल्थ को ध्यान में रखते कैम्प आयोजित किया गया है।
-एसके उपाध्याय, जेल अधीक्षक