Rewa News: रीवा आईजी का नवाचार, चौपाल में जनता से मिलकर समस्या सुनेगी पुलिस
संभाग के सभी जिलों में लगेगी चौपाल, तुरंत किया जाएगा निराकरण

रीवा। आईजी गौरव राजपूत ने एक नया नवाचार शुरू किया है। आईजी ने सभी जिलों में जनचौपाल कार्यक्रम शुरू किया है। पुलिस आम लोगों की बीच जाकर उनकी समस्या सुनेगी। उनकी जो भी समस्या होगी उनका तुरंत निराकरण किया जाएगा। इससे लोग खुलकर अपनी समस्या पुलिस से बता पाएंगे और उनकी समस्या दूर होगी।
बताया गया है कि आईजी ने रीवा जोन में जन चोपाल का नवाचार शुरू किया है। संभाग के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को उन्हें आदेशित किया है। एसपी अपने जिले में जन चौपाल लगाएंगे। इसमें थानों की पुलिस गांवों में कार्यक्रम करेगी और आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेगी। उनसे जो भी क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां हो रही है उनके बारे में भी जानकारी लेगी। इससे लोगों को अपनी समस्या का निराकरण करवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
मैहर से हुआ आगाज
ज्ञात हो कि रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत ने नवाचार की शुुरुआत मैहर के ग्राम पहाड़ी में 'आपके द्वार जन चौपाल' के प्रथम आयोजन के साथ की। आईजी ने कार्यक्रम में आमजनता से कानून और व्यवस्था बनाए रखने, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने और अपराधों पर नियंत्रण के संबंध में आमजनता से संवाद किया। आमजनता को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरुक रहने की समझाइश दी गयी। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल, सीएसपी राजीव पाठक सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।