Rewa News: 6वीं बार राजेंद्र पाण्डेय जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित, देवीशंकर ओझा ने जीता सचिव का चुनाव

रीवा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम आए 

 | 
rewa

रीवा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के परिणाम आ चुके हैं।  सीनियर एडवोकेट राजेंद्र पाण्डेय जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व देवीशंकर ओझा जिला अधिवक्ता संघ के सचिव निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा एडवोकेट तरूणेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, संजीव पाण्डेय सह सचिव, दिनेश सेन कोषाध्यक्ष व एडवोकेट राजमणि मिश्र गं्रथपाल चुने गए। 

rewa
6 वीं बार जिला अध्यक्ष पद का चुनाव जीतकर राजेंद्र पाण्डेय ने रिकॉर्ड कायम किया है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र पाण्डेय को कुल ९०८ मत प्राप्त हुए, और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक कुमार शुक्ल को 239 वोटों से चुनाव हराया दिया। अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन की घोषणा कर निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

परिणामों के अनुसार सचिव पद के लिए एडवोकेट देवीशंकर ओझा को कुल 509 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रमोद कुमार पाण्डेय को कुल 335 वोट मिले। इस तरह देवी शंकर ओझा ने यह चुनाव 174 मतों के अंतर से जीत लिया। 
 rewa
 
इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए तरूणेंद्र सिंह को 479 वोट मिले और उन्होंने कमलेश्वर तिवारी को 63 वोटों से चुनाव हराया। उपाध्यक्ष पद के लिए 8 उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। जबकि सहसचिव पद के लिए संजीव पाण्डेय को कूल 535 वोट हासिल हुए। और उन्होने देवेश कुमार वर्मा को 175 वोट से हराकर जीत दर्ज की। इस पद के लिए कुल १० उम्मीदवार मैदान में थे। 

 

इसी तरह जिला अधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष का चुनाव दिनेश सेन ने जीता। दिनेश सेन को ७४० मत प्राप्त हुए और उन्होने संतोष द्विवेदी को ४१ वोट से चुनाव हरा दिया। इस पद के लिए ४ लोग चुनावी मैदान में थे। जबकि ग्रंथपाल पद के चुनाव में राममणि मिश्र ने महज 10 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 507  वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सरोज कुशवाहा को 497 वोट मिले। 


नोट: वोटों की संख्या विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त हुई है। जिसकी पुष्टि मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की जा सकती है।