MP Election 2023: BJP के पूर्व सांसद स्व. चंद्रमणि त्रिपाठी की बेटी गुढ़ क्षेत्र से सक्रिय, टिकट की उम्मीद

गुड मॉर्निंग से किया संवाद, दिए राजनैतिक सवालों के जवाब

 | 
pragya

विधानसभा चुनाव के पहले सभी दावेदार अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं। गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की नेत्री प्रज्ञा त्रिपाठी भी लगातार जनसंपर्क में लगी हुई हैं। वर्तमान में गुढ़ से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह विधायक हैं। गुड मॉर्निंग से बातचीत करते हुए प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में हर तरफ विकास के कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास से लेकर लाड़ली बहना योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि इस बार भी जनता भाजपा को अपना समर्थन प्रदान करेगी। 

 

हालांकि टिकट मिलने के सवाल पर प्रज्ञा ने कहा कि भाजपा में संगठन व नेतृत्व ही टिकट का फैसला करता है। किसी योग्य कार्यकर्ता को ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र व जिले से जुड़े कई राजनैतिक सवालों के भी जवाब दिए, देखिए पूरा इंटरव्यू-


बता दें कि प्रज्ञा त्रिपाठी भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद स्व.चंद्रमणि त्रिपाठी की बेटी हैं।  जो सन् 1977 में गु़ढ़ विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं।