Breaking News: शीत लहर के चलते MP के सभी स्कूलों का समय बदला, 20 जनवरी तक सुबह 10 बजे से खुलेंगे स्कूल

अत्यधिक ठंड के मद्देनजर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू

 | 
school

भोपाल। मध्यप्रदेश में भीषण शीत लहर का दौर जारी है। शीतलहर से अत्यधिक ठंड के कारण प्रदेश के  स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल टाईमिंग बदलते हुए बच्चों को बड़ी राहत दी है। जिसको लेकर आदेश जारी किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी प्राइवेट और गवर्नमेंट स्कूलों को १० बजे से संचालित करने की बात कही गई है। यह दिशा निर्देश 20 जनवरी तक के लिए जारी किए गए है। 

 
जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी और निजी सुबह जल्दी संचालित होने वाले स्कूलों को 10 बजे से संचालित किए जाएं। जो स्कूल दो पालियों में संचालित होते हैं उनके लिए भी यह आदेश लागू होता है यानी उन स्कूलों को भी सुबह 10 बजे से ही तय संचालित किया जा सकेगा। सुबह 10.30 बजे से संचालित होने वाले स्कूलों का समय यथावत रहेगा। हालांकि कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी के अनुसार होगा। आदेश की प्रति में यह स्पष्ट किया गया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए है।  
 
press