Sidhi News: सीधी में सोमालोब के साहित्यिक समारोह में बघेली बोली पर हुआ महामंथन
बघेली के विकास में सोमालोब की महनीय भूमिका: रीती पाठक

सीधी। बघेली साहित्य एवं संस्कृति के विकास के लिए संकल्पित सोधी माटी लोनी बघेली साहित्यिक मंच एक संभाग स्तर के बघेली कवियों का ऐसा मंच है जो बघेली बोली भाषा को समूचे देश एवं प्रदेश में बघेली का पताका फहराने में साधना रत है। मुख्य अतिथि रीती पाठक विधायक ने सोमालोब साहित्यिक मंच के पुस्तक विमोचन समारोह में गत दिवस ये बातें कहीं।
विधायक सीधी ने कृतिकार हरिविलास गुप्त हरि को धन्यवाद देते हुए कहा कि डॉ श्रीनिवास शुक्ल सरस जैसा समर्पित साहित्यकार अध्यक्ष पाकर सोमालोब काफी उॅचाइयॉ ले रहा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ अनुराग मिश्र प्राध्यापक हिन्दी अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा ने कहा कि बघेली साहित्य की दिशा में सीधी के साहित्यकार अधिक सजग हैं।
सोमालोब समारोह के विशिष्ट अतिथि लालमणि सिंह चौहान बरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि सोमालोब साहित्यिक मंच की उपलब्धि को आयोजन रूपी आइने में साफ साफ देखा जा सकता है।उन्होंने सोमालोब की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की। प्रशंसनीय व्याख्यान के पश्चात डॉ श्रीनिवास शुक्ल सरस की दीर्घकालिक बघेली सेवा का समर्थन करते हुए डॉ राजकरण शुक्ल राज ने डॉ सरस को शाल श्रीफल और माला पहनाकर अभिनन्दन किया।
कार्यक्रम में डॉ रामलला शर्मा, डॉ श्रीनिवास शुक्ल सरस, रमाकांत द्विवेदी सावन, भीमसेन त्रिपाठी भावेश, डॉ क्रांति पाण्डेय, डॉ संजुला सिंह ने अपने विचार, गीत प्रस्तुत किए। सोमालोब साहित्यिक मंच से सम्बद्ध कवि लेखक पदाधिकारी अंजनी सिंह सौरभ, कुंजल साकेत कुंज, राजबहोर पाठक मनोज, पुष्पा सिंह, कमलेश कुमार कायल, सतीश पाण्डेय शलभ, रोहित पाण्डेय, राजेन्द्र मिश्र राजन, शशांक अंकुर, रावेन्द्र तिवारी, ब्रजमोहन ब्रजेश, शत्रुहन शुक्ला प्रखर, अनिल शुक्ल गरज, डॉ प्रिएश पाण्डेय खेरबा उमरिया ने अतिथियों का स्वागत किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में इंजी आर.बी. सिंह टाटा कालेज, मुकुटधारी सिंह चौहान, राजकुमार सिंह प्राचार्य मडरिया, विश्वबंधु धर दिवेदी, पुष्पराज सिंह चौहान, पुनीत नारायण शुक्ल, चन्द्रमोहन गुप्त एड, आशुतोष गुप्त अधिवक्ता, एड ब्रजेन्द्र सिंह चौहान, मनोज तिवारी रजडिहा, अजीता दिवेदी शिक्षिका, अरुणिमा पाठक, शिवकुमार शुक्ल शिव, डॉ विनोद प्रियंवद, हजारी लाल गुप्त डाढी, दिलीप सितानी, प्रमोद कुमार पार्षद, नन्दकुमार मिश्रा अध्यक्ष पेन्शनर्स महासंघ, महेन्द्र शुक्ल एडवोकेट प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिवार्चन शुक्ल मधुर और आभार प्रदर्शन राजबहोर पाठक ने किया।