Sidhi News: सीधी में आम आदमी पार्टी नवीन जिला कार्यकारणी की हुई बैठक, शामिल हुए प्रदेश संगठन मंत्री
आप का लक्ष्य न सिर्फ संगठन का विस्तार करना है, बल्कि जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है: जीतेन्द्र चौरसिया

सीधी। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद मंगल सिंह ने बताया की आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र चौरसिया का आज सीधी आगमन हुआ और कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पे विस्तार से चर्चा की और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। जारी विज्ञप्ति में प्रदेश संगठन मंत्री चौरसिया ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संगठन के साथ साथ जनहित के मुद्दों को उठाना उनके अधिकारों के आंदोलन खड़ा करने के भी निर्देश दिए।
बैठक के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री ने संगठन को और अधिक मज़बूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य न सिर्फ संगठन का विस्तार करना है, बल्कि जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाना भी है। संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को आगामी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए तैयार रहने और संगठनात्मक ढांचे को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश सचिव राम चरण सोनी, प्रदेश सह सचिव राम विशाल विश्वकर्मा, विवेक कुमार सोनी, अनूपपुर से विनोद सेन, भरत शिवहरे, अयोध्या प्रसाद पटेल उपस्थित रहे।
यह बैठक सीधी में आप के स्थानीय कार्यालय के उद्घाटन उपरांत आयोजित की गई, जहाँ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन की मजबूती के लिए अपने विचार साझा किए। बैठक में सीधी जिलें के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आनंद मंगल सिंह, यूथ विंग जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, महिला विंग जिलाध्यक्ष प्रज्ञा सिंह, स्ञ्ज विंग जिलाध्यक्ष तिलकराज सिंह, एससी विंग जिलाध्यक्ष राजकुमार कोरी, अल्पसंख्यक विंग जिलाध्यक्ष मजीद खान भोले, जिलाउपाध्यक्ष जीवेंद्र सिंह चंदेल शिबू, अजय शर्मा, कौशल बहरोलिया, जमुना सिंह, राजेश साहू, जिला सचिव साजन अग्रहरि, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत नामदेव, संदीप सिंह कार्यालय प्रभारी, चंद्रमा राम द्विवेदी, रामपाल बंसल, आत्मा राम प्रजापति, भगत सिंह, सफीक मंसूरी, प्रदीप सिंह, अर्पित त्रिपाठी, शिवकुमार साहू, रामराज साहू, आदित्य प्रजापति, रानी सिंह, सियावती सिंह, स्नेहा सिंह, शुभम गोस्वामी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।