Sidhi News: सीधी के मझौली कॉलेज में लोकमाता अहिल्याबाई के 'जीवन और दर्शन' विषय पर हुई व्याख्यान माला
लोक माता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन एक सशक्त नारी के आदर्श नेतृत्व का प्रतीक: डॉ. गीता भारती

सीधी। शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली जिला सीधी में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशों के अनुपालन एवं प्राचार्य डॉ गीता भारती के मार्गदर्शन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर उनके 'जीवन और दर्शन' विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ गीता भारती ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने एक आदर्श शासन व्यवस्था की नींव रखी, भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में उनका अतुलनीय योगदान रहा।
उनका महिला सशक्तिकरण सशक्त नारी के आदर्श नेतृत्व को दर्शाता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रोफेसर बी एल सिंह आयाम द्वारा किया गया।
पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शुरू हुआ 'जन कल्याण पर्व'
मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 27 मई 2025 से संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय सीधी में लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर ''जन कल्याण पर्वÓ के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीके. सिंह के निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत कार्यक्रम के प्रभारी प्रो. विनोद कुमार साकेत ने किया। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के पत्र का उल्लेख करते हुए छात्र-छात्राओं को अवगत कराया कि मंगलवार से शुरू होकर तीन दिवसीय प्रतियोगिता जिसमें निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने अपने वक्तव्य में बताया कि ऐसे आयोजनो में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को भाग लेना चाहिए।
मड़वास महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता
मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. आई.पी.प्रजापति के मार्गदर्शन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती के उपलक्ष्य में लोकव्यापी 'जनकल्याणी पर्व' के तारतम्य में शासकीय महाविद्यालय मड़वास में देवी अहिल्याबाई 'जीवन और दर्शन' विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमे प्रथम स्थान पर छात्र पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता, द्वितीय स्थान पर सांवली सेन एवं तृतीय स्थान पर प्राची गुप्ता रही। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. आकांक्षा मिश्रा और डॉ. निशा सिंह थी।
भाषण प्रतियोगिता में कार्यक्रम संयोजक डॉ. दीपक अग्निहोत्री, डॉ. संगीता मिश्रा, डॉ. ज्योति रजक, डॉ. कमलेश जायसवाल, डॉ. अनुराग तिवारी, डॉ पंकज मिश्रा डॉ. रामधारी जायसवाल, प्रो. प्रवीण कुमार, प्रो.बाबा हरिनन्द, डॉ. राजेश पटेल, डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, डॉ. लक्ष्मीकांत कुशवाहा, अनिल केवट सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।