Singrauli News: सिंगरौली कलेक्टर को राज्यपाल ने प्रशंसा पत्र एवं शील्ड देकर किया सम्मानित
शसस्त्र सेना झण्डा दिवस की राशि लक्ष्य से अधिक जमा करने पर मिला सम्मान

सिंगरौली। महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल मध्यप्रदेश द्वारा कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला को प्रशंसा पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया है। विदित हो कि शसस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि 2023 - 24 में कलेक्टर सिंगरौली द्वारा जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य राशि रुपए 6 लाख 21 हजार 500 से अधिक राशि रुपए 9 लाख 82000 हजार की धन राशि एकत्र करने में अहम भूमिका निभाते हुएं सराहनीय योगदान दिया गया।
प्रेषित प्रशंसा पत्र एवं शील्ड को सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रुप कैप्टन सिद्धार्थ श्रीवास्तव सेनि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीधी-सिंगरौली ने संचालनालय सैनिक कल्याण विभाग मध्यप्रदेश सरकार के ओर से कलेक्टर को सौंपा।
सैनिको के बलिदानों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य
इस अवसर पर कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि जब हम घरो मे रहते है तो हमारे सैनिक सीमाओं की पहरेदारी कर देश की रक्षा करते है। हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनके बलिदानों का सम्मान करे। उन्होने कहा कि शसस्त्र सेना झण्डा दिवस की निधि 2023- 24 में सिंगरौली जिले के लिए 6 लाख 21 हजार 500 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। हमारे अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग से यह राशि निर्धारित लक्ष्य से अधिक जमा कर अहम योगदान दिया गया।