Singrauli News: राजस्व वसूली में सिंगरौली का खनिज विभाग प्रदेश भर में अव्वल, रिकार्ड तोड़ वसूले

4000 करोड़ से अधिक का लक्ष्य किया अर्जित, बनाया कीर्तिमान 

 | 
singurali

 सिंगरौली।  जिले के खनिज विभाग ने वर्ष 2023-24 के निर्धारित खनिज राजस्व लक्ष्य राशि को अर्जित करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पिछले वर्षों के कई रिकार्डो को तोड़ते हुये राजस्व वसूली में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। खनिज विभाग ने इस रिकार्ड तोड़ वसूली के लक्ष्य को हासिल करने पर काफी गदगद हैं।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली चन्द्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन एवं खनिज अधिकारी, सिंगरौली एके राय के अथक प्रयास से खनिज विभाग सिंगरौली द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु निर्धारित खनिज राजस्व लक्ष्य राशि 3445.00 करोड़ के विरुद्ध  30 मार्च की स्थिति में ही राशि 3445.85 करोड़ की खनिज राजस्व वसूली कर ली गई है। इसी प्रकार मप्र ग्रामीण अवसंचना तथा सड़क विकास कर के लिए निर्धारित लक्ष्य से राशि  681.13 करोड़ के विरुद्व राशि  724.73 करोड़ की वसूली कर ली गई है। इस निर्धारित वसूली के लक्ष्य को हासिल करने में पूरी खनिज विभाग की टीम लगी रही है।

4 हजार करोड़ राजस्व वसूल करने वाला इकलौता जिला
जानकारी के अनुसार जिले द्वारा कुल लक्ष्य राशि 4126.13 करोड़ के विरुद्व राशि  4170.58 करोड़ की अधिकतम वसूली की गई है। जहां जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य से राशि 44.45 करोड़ अधिक है। उल्लेखनीय है कि सिंगरौली जिला हजार करोड़ में राजस्व अर्जित करने वाला प्रदेश का एकमात्र जिला है। वही जिले द्वारा गत वर्ष 2022-23 में खनिज राजस्व लक्ष्य राशि मद में  2752.37 करोड़ तथा मप्र ग्रामीण अवसंचना तथा सड़क विकास कर मद  646.00 करोड़ अर्थात कुल राशि  3398.37 करोड़ की वसूली की गई थी। इस प्रकार वर्तमान वर्ष 2023-24 में गत वर्ष 2022-23 की तुलना में राशि  772.21 करोड़ की अधिक वसूली की गई है।

अवैध उत्खनन एवं भण्डारण से दो करोड़ की वसूली
इस संबंध में खनिज विभाग के सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2023-24 में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं भण्डारण के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाईयां की गई हैं। एक आकड़े के मुताबिक साल भर में यानी पिछले वित्तीय वर्ष 30 मार्च 2024 की स्थिति में तकरीबन 300 से अधिक खनिजो के अवैध उत्खनन एवं भण्डारण करने में शामिल वाहनों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर तकरीबन 2 करोड़ रूपये की वसूली कर कार्रवाई क ी गई। शासन से खनिज विभाग को मिले लक्ष्य को अर्जित करने में उक्त कार्रवाईयां भी मददगार साबित हुई है। सिंगरौली खनि अधिकारी एके राय ने बताया की 300 वाहनों के विरू द्ध अवैध उत्खनन परिवहन तथा भण्डारण का प्रकरण पंजीबद्ध करते हुये 1 साल में 2 करोड़ रूपये की राजस्व वसूली की गई। इस तरह की कार्रवाईयां आगे भी सतत रूप से चलती रहेंगी।

sibngrauli
चन्द्रशेखर शुक्ला, कलेक्टर, सिंगरौली

इनका कहना है-
खनिज विभाग की टीम ने निर्धारित राजस्व वसूली को अर्जित की है। इसके लिए टीम भावना के साथ कार्य किया गया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र है।
- चन्द्रशेखर शुक्ला
   कलेक्टर, सिंगरौली